पिकअप वैन से कुचलकर युवक की मौत, सड़क जाम

एचएच-28 के मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रोड स्थित चिकनौटा चौक के निकट रविवार की शाम पिकअप वैन से कुचल कर रोशन कुमार (16) की मौत हो गयी.

मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रोड पर चिकनौटा चौक के पास हुई घटना प्रतिनिधि, सकरा एचएच-28 के मुजफ्फरपुर-समस्तीपुर रोड स्थित चिकनौटा चौक के निकट रविवार की शाम पिकअप वैन से कुचल कर रोशन कुमार (16) की मौत हो गयी. वह डिहुली गांव निवासी उमेश पासवान का पुत्र था. घटना बीच सड़क पर होने से जाम लग गया़ पूर्व प्रमुख अनिल राम ने मामले की सूचना वैशाली पुलिस को दी. इसके बाद पहुंची बलीगांव थाना की पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. घटना के बाद परिवार में कोहराम मच गया. बताया गया कि युवक किसी काम से चिकनौटा चौक पर गया था. सड़क पार करने के दौरान तेज रफ्तार से आ रहे पिक अप की चपेट में आने से कुचल कर मौत हो गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >