अंडीगोला से महिला लापता, थाने में शिकायत

अंडीगोला से महिला लापता, थाने में शिकायत

मुजफ्फरपुर. नगर थाना क्षेत्र के अंडीगाेला की रहने वाली महिला तनु बंका (41) रहस्यमयी ढंग से लापता हो गयी है. वह शुक्रवार की दोपहर एक बजे घर से हाथ में झोला लेकर निकली थी. इसके बाद से कुछ पता नहीं चल पाया है. महिला के पति ने इस संबंध में नगर थाने में शिकायत दर्ज करायी है. महिला के पति सुधीर कुमार बंका ने पुलिस को बताया कि उनकी शादी 2003 में हुई थी और उनका एक बच्चा भी है. सब कुछ अच्छा चल रहा था. अचानक से शुक्रवार की दोपहर को उनकी पत्नी घर से निकली थी, लेकिन उसके बाद वह वापस नहीं लौटी. परिजनों ने महिला की काफी खोजबीन की, रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क किया, लेकिन उसका कोई पता नहीं चल पाया. थक-हारकर पति ने नगर थाने में लिखित आवेदन दिया है. पुलिस ने शिकायत को गंभीरता से लेते हुए महिला की तलाश में जुट गई है. पुलिस आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >