पत्नी पहुंची थाने, कहा पति करता है इग्नोर, इंस्टाग्राम पर दूसरी महिला से करता है चैटिंग

पत्नी पहुंची थाने, कहा पति करता है इग्नोर, इंस्टाग्राम पर दूसरी महिला से करता है चैटिंग

: नगर थाना क्षेत्र के एक मोहल्ले की रहने वाली है महिला

: महिला हेल्प डेस्क पदाधिकारी मिलकर सुनायी फरियाद

: पुलिस ने पति से मोबाइल पर बातचीत कर थाने बुलाया

संवाददाता , मुजफ्फरपुर

नगर थाना क्षेत्र के पुरानी गुदरी इलाके की रहने वाली एक विवाहिता गुरुवार की सुबह 11:45 बजे थाने पहुंची. वह महिला हेल्प डेस्क के पदाधिकारी से मुलाकात करके अपने पति के खिलाफ शिकायत दी. कहा कि पति उसको इग्नोर करता है. पहले उसको छुट्टी के दिन घुमाने ले जाता था. मगर अब वह दिन पर इंस्टा पर बिजी रहता है. किसी दूसरी महिला से चैटिंग करता है. उसको आशंका है कि उसके पति का किसी दूसरी महिला या लड़की से प्रेम प्रसंग चल रहा है. पुलिस ने विवाहिता को समझाया कि दोनों को एक साथ थाने पर बुलाकर उनकी समस्या का समाधान कर दिया जाएगा. इसके बाद विवाहिता पुलिस पदाधिकारी को अपना मोबाइल नंबर देकर चली गयी. पुलिस का कहना है काउंसलिंग करके मामले को सुलझा दिया गया है.

: दो साल तक डेट करने के बाद किया है कोर्ट मैरिज

विवाहिता का कहना था कि वह पटना जिला की रहने वाली है. दो साल तक पटना में ही एक दूसरे को डेट किया. उसका पति वहां पर एक निजी फाइनेंस कंपनी में नौकरी करता था. दोनों शादी करने को राजी हुए तो परिजन नहीं माने. फिर कोर्ट से मैरिज करके नगर थाना क्षेत्र में आठ माह से किराये के मकान में रह रहे हैं.

: पति ने 15 दिन पहले भी मोबाइक पर चैटिंग को लेकर की थी लड़ाई

15 दिन पहले भी अपने पति को मोबाइल पर चैटिंग करते हुए पकड़ी थी. पूछा कि किससे चैटिंग कर रहे हो इस बात पर उसने लड़ाई कर लिया था. हाल में ही उसने शहर के एक मॉल में नयी नौकरी पकड़ी है. उसको आशंका है कि वहां पर ही उसका किसी दूसरी लड़की से दोस्ती हुई होगी.

: पति नहीं माना तो कर दूंगी एफआइआर

विवाहिता ने पुलिस से कहा कि आप मेरे पति को समझाइए अगर फिर भी वह नहीं सुधरा तो वह एफआइआर कर देगी. प्रेमी के चक्कर में अपना पूरा घर परिवार छोड़कर उसके साथ चली आयी. अगर वह धोखा देगा तो उसको जेल भिजवा दूंगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >