पश्चिम बंगाल पुलिस ने गबन के आरोपी की तलाश में पहुंची, दो जगहों पर छापा

पश्चिम बंगाल पुलिस ने गबन के आरोपी की तलाश में पहुंची, दो जगहों पर छापा

संवाददाता, मुजफ्फरपुर पश्चिम बंगाल की बगुती पुलिस ने गबन के केस में फरार आरोपी सतीश कुमार उर्फ गुलशन की गिरफ्तारी को लेकर शहर पहुंची. उसके शहर के खुदीराम बोस रोड स्थित ठिकाने पर भी रेड करने पहुंची मगर उसका सत्यापन नहीं हो पाया है. बताया जाता है कि आरोपी का जिले के सरैया थाना क्षेत्र में भी दूसरा ठिकाना है. जहां पुलिस छापेमारी की है. आरोपी का पता नहीं चलने के बाद पुलिस टीम वापस पश्चिम बंगाल लौट गयी है. इससे पहले पश्चिम बंगाल पुलिस आरोपी को पटना स्थित ठिकाने पर भी रेड कर चुकी है. पश्चिम बंगाल पुलिस की ओर से नगर थाने को दी गयी जानकारी में बताया गया है कि आरोपी सतीश कुमार उर्फ गुलशन सिंह के खिलाफ आठ मई 2025 को बगुती पुलिस स्टेशन में गबन को लेकर प्राथमिकी दर्ज की गयी थी. इसको लेकर आरोपी को नोटिस दिया गया था. इसके बावजूद वह कोर्ट या पुलिस के समक्ष उपस्थित होकर अपना पक्ष नहीं रखा. पश्चिम बंगाल पुलिस ने नगर थानेदार से आग्रह किया है कि अगर आरोपी के बारे में कुछ भी पता चले तो उनको सूचित किया जाए. नगर थानेदार ने बताया कि दो दिन पहले पश्चिम बंगाल पुलिस आयी थी. उनको गबन के केस में एक आरोपी की तलाश थी. उसका सत्यापन करने के बाद लौट गयी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >