Muzaffarpur : प्रदेश जदयू के राजनीतिक सलाहकार सदस्य बने उपेंद्र

Muzaffarpur : प्रदेश जदयू के राजनीतिक सलाहकार सदस्य बने उपेंद्र

प्रतिनिधि, बोचहां बिहार प्रदेश जदयू के राजनीतिक सलाहकार समिति के सदस्य पद पर बोचहां प्रखंड के पूर्व जदयू उपाध्यक्ष उपेंद्र ठाकुर को मनोनीत किया गया है. उनका मनोनय प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा ने पत्र जारी कर किया है. वे पार्टी के वरिष्ठ व कर्मठ कार्यकर्ताओं में से एक हैं. भुताने पंचायत में उनकी पत्नी सरपंच पद पर रह चुकी हैं. उनके मनोनय से गांव, प्रखंड व जिला स्तर पर पार्टी कार्यकर्ताओं में काफी उत्साह है. उनके मनोनयन पर कार्यकर्ताओं ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार, पार्टी के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष संजय झा, प्रदेश अध्यक्ष उमेश कुशवाहा, मुख्य सचिव संजय गांधी के प्रति आभार प्रकट किया एवं बधाई दी. वहीं नवमनोनीत प्रदेश के राजनीतिक सलाहकार समिति सदस्य श्री ठाकुर को फूलमाला पहनाकर सम्मानित किया व बधाई दी. मौके पर पूर्व प्रवक्ता कौशलेंद्र प्रसाद सिंह, पूर्व प्रखंड अध्यक्ष श्याम सुंदर पटेल, राजीव कुमार उर्फ बबलू, नरेंद्र पटेल, कुंदन सिंह, महेश लाल चौधरी, रामेश्वर सहनी, डाॅ शिव शंकर साह, नानटून सिंह, रंजन निषाद, घनश्याम पटेल, दीनानाथ पटेल, जितेंद्र पटेल, मोहम्मद शकूर, पूर्व जिलाध्यक्ष मनोज कुशवाहा, पंकज किशोर पप्पू, शिवा मंडल, अरविंद पटेल, शिवचंद्र कुशवाहा, चंदेश्वर चौधरी, अरविंद पटेल, रामकुमार, सुनील कुमार, राम महेश सिंह, हरिओम कुशवाहा सहित दर्जनों कार्यकर्ताओं ने फूल माला पहनाकर सम्मानित किया और बधाई दी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Abhay kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >