औरई में बीएलओ और पर्यवेक्षकों का सामूहिक इस्तीफे का अल्टीमेटम

Ultimatum of mass resignation from supervisors

वेतन रोकने से शिक्षकों में रोषऔराई. प्रखंड के एक सौ बीएलओ (बूथ लेवल ऑफिसर) और 25 पर्यवेक्षकों का वेतन बीडीओ द्वारा बंद किये जाने और स्पष्टीकरण मांगे जाने के आदेश से शिक्षकों में गहरा रोष व्याप्त है. बुधवार को शिक्षकों ने अलग-अलग स्थानों पर बैठकें कर बीडीओ के इस आदेश की कड़ी निंदा की. उन्होंने इसे तुगलकी फरमान बताते हुए इसके विरोध में धरना-प्रदर्शन करने की चेतावनी दी है. शिक्षकों का कहना है कि नियमों के अनुसार, उन्हें गैर-शैक्षणिक कार्यों में नहीं लगाया जाना है, फिर भी उनसे जबरन बीएलओ का कार्य लिया जाता है. उनका आरोप है कि अधिकारियों द्वारा छोटी-छोटी बातों पर वेतन रोकने जैसे तुगलकी फरमान जारी कर दिये जाते हैं, जिसे अब बर्दाश्त नहीं किया जायेगा. शिक्षकों ने स्पष्ट कहा है कि सभी बीएलओ और पर्यवेक्षक सामूहिक रूप से इस्तीफा देने को तैयार हैं.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sanjay kumar

संजय कुमार प्रिंट माध्यम में 15 वर्षों से और डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. मुरलीगंज (मधेपुरा) क्षेत्र में काम कर रहे हैं. सामाजिक कार्यों, शिक्षा, राजनीति व खेल में रुचि रखते हैं.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >