काजीमोहम्मदपुर थानेदार समेत तीन इंस्पेक्टर का शिवहर तबादला

Three inspectors including Kazimuhammadpur police station

मुजफ्फरपुर. जिले में तीन साल से अधिक समय से जमे तीन इंस्पेक्टर का तबादला शिवहर कर दिया गया है. चुनाव आयोग के जारी गाइडलाइन के आलोक में तिरहुत रेंज के डीआइजी चंदन कुशवाहा ने तबादले की यह कार्रवाई की है. इसमें सदर अंचल बी के सर्किल इंस्पेक्टर विजय कुमार सिंह, नगर अंचल के सर्किल इंस्पेक्टर मो. जजा अली और काजीमोहम्मदपुर थानेदार जय प्रकाश कुमार शामिल हैं. तबादले हुए तीनो इंस्पेक्टरों को एसएसपी सुशील कुमार ने बीते एक अक्टूबर से ही जिला से विरमित कर दिया है. जानकारी हो कि इंस्पेक्टर विजय कुमार अहियापुर और नगर थानेदार के बाद सर्किल इंस्पेक्टर के पद पर कार्यरत थे, जबकि इंस्पेक्टर जय प्रकाश कुमार सरैया थानेदार के बाद काजीमोहम्मदपुर थानेदार के पद पर तैनात थे. वही मो. जजा अली वर्तमान में नगर अंचल का कार्यभार संभाल रहे थे. इन इंस्पेक्टरों के स्थान पर जिले में जल्द ही नये पदाधिकारियों की तैनाती की जायेगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >