इ ग्राम कचहरी जिले में जल्द होगी लागू, पोर्टल पर रहेगा केस का अपडेट

इ ग्राम कचहरी जिले में जल्द होगी लागू, पोर्टल पर रहेगा केस का अपडेट

-पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने डीएम लिखा पत्र- प्रमंडल के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण व पश्चिमी चंपारण में होगा लागू

– सिस्टम से न्यायिक प्रक्रियाओं में भी तेजी आयेगी, आवेदकों को भी न्यायिक सुरक्षा

मुजफ्फरपुर.

ग्राम कचहरियों में जल्द ई-ग्राम कचहरी व्यवस्था लागू की जा रही है. पंचायती राज विभाग के विशेष कार्य पदाधिकारी ने तिरहुत प्रमंडल के मुजफ्फरपुर, सीतामढ़ी, शिवहर, पूर्वी चंपारण और पश्चिमी चंपारण के जिलाधिकारी को पत्र लिख इ कचहरी को एक्टिव करने को कहा है. विभाग ने इसके लिए गाइडलाइन जारी किया है. दरअसल, न्यायिक क्षेत्र के अधीन विभिन्न कोर्ट को ऑनलाइन व्यवस्था से जोड़ दिया गया है.

ऑनलाइन सिस्टम के अधीन कर रहे

इसी के तर्ज पर अब ग्राम कचहरी को भी ऑनलाइन सिस्टम के अधीन किया जा रहा है. विशेष कार्य पदाधिकारी ने जारी किए पत्र में बताया है कि ग्राम कचहरियों में दायर दीवानी व फौजदारी मामलों के आधुनिकरण के लिए ई-ग्राम कचहरी लागू किया जा रहा है. यह एक तरह से ऑनलाइन पोर्टल सिस्टम होगा, जिसमें सारी प्रक्रियाएं ऑनलाइन पूरी की जायेगी. इसका अपडेट हमेशा पोर्टल पर देखना संभव हो जायेगा. इस सिस्टम से न्यायिक प्रक्रियाओं में भी तेजी आयेगी और मामले का निष्पादन भी तय समय के अंतराल में करना होगा.

मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण के लिए भेजा

इस व्यवस्था से आवेदकों को भी न्यायिक सुरक्षा मिलेगी. जानकारी के मुताबिक, इस निमित्त मास्टर ट्रेनर को जिले से प्रशिक्षण के लिए विरमित करने का निर्देश मुख्यालय से प्राप्त हुआ था. इस आलोक में जिले से प्रोग्रामर को मास्टर ट्रेनर के रूप में प्रशिक्षण के लिए भेजा गया है. प्रशिक्षण के बाद सभी ग्राम कचहरी को ई-ग्राम कचहरी के आधुनिक सिस्टम से जोड़ दिया जायेगा. इसके बाद केस दर्ज, केस की सुनवाई, अगली तारीख आदि सभी प्रक्रियाएं व अभिलेख ऑनलाइन पोर्टल पर भी प्रविष्ट किया जायेगा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >