Muzaffarpur : घर से ड्यूटी जा रहे चौकीदार को पीटा, वर्दी फाड़ी

Muzaffarpur : घर से ड्यूटी जा रहे चौकीदार को पीटा, वर्दी फाड़ी

प्रतिनिधि, बोचहां थाना क्षेत्र की आदिगोपालपुर पंचायत के धर्मपुर वार्ड-5 के चौकीदार (ग्रामीण पुलिस) मेहिलाल राय से असामाजिक तत्वों ने मारपीट की. घटना की सूचना पर बचाने पहुंचे परिजनों से भी मारपीट की गयी तथा रुपये सहित अन्य सामान लूट लिये गये. ग्रामीणों के जुटने पर बदमाश भाग गये. इसके बाद घायलों को इलाज के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोचहां में भर्ती कराया गया. इसके बाद पीड़ित चौकीदार मेहिलाल राय ने थाने को आवेदन देकर शिकायत कर कार्रवाई की मांग की. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि बुधवार की सुबह पौने 10 बजे वह ड्यूटी जाने के लिए घर से निकला था. रास्ते में गांव के ही रंजन कुमार और भगवान प्रसाद राय ने घेरकर गाली-गलौज करने लगे. विरोध करने पर मारपीट करने लगे व वर्दी भी फाड़ दी. घटना की सूचना पर चौकीदार की पत्नी गीता देवी, पुत्र रंजन कुमार और चंदन कुमार पहुंचे़ इन सभी को भी असामाजिक तत्वों ने मारपीट कर दी. वहीं पत्नी का मंगल सूत्र और पुत्र की जेब से रुपये छीन लिये. पीड़ित ने पुलिस को बताया कि वह थाने के एएसआइ रंजय कुमार के साथ 28 जून को छापेमारी में उक्त आरोपी के घर गया था. इसी को लेकर चौकीदार पर जानलेवा हमला कर दिया गया है. थानाध्यक्ष राकेश कुमार यादव ने बताया कि मामले की जांच व कार्रवाई की जा रही है. पुलिस आरोपी की गिरफ्तारी को लेकर छापेमारी शुरू कर दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >