15 साल से फरार शातिर चोर साजिद आलम पुलिस के हत्थे चढ़ा

The thief Sajid Alam was caught by the police

मुजफ्फरपुर. काजीमोहम्मदपुर थाने पुलिस ने चोरी के एक पुराने मामले में 15 वर्षों से फरार शातिर चो साजिद आलम को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी गिरफ्तारी सदर थाना क्षेत्र के मझौलिया से की गयी है. गिरफ्तार साजिद दर्जी का काम करता है. पुलिस के अनुसार, 2010 से 2015 के बीच में जिले में वह अपराध की दुनिया में सक्रिय रहा है. वह आधा दर्जन घरों में चोरी के आरोप में वांछित था. पुलिस के अनुसार, 2010 में छठ महापर्व के दौरान बंद मकानों को निशाना बनाकर चोरी की कई घटनाओं में साजिद का नाम सामने आया था. तत्कालीन थानेदार बालेश्वर प्रसाद ने 9 नवंबर 2010 को गुप्त सूचना के आधार पर पंखा टोली इलाके से तीन शातिर चोरों को गिरफ्तार किया था. पूछताछ में पकड़े गए चोरों ने साजिद आलम सहित पांच अन्य अपराधियों के नाम उजागर किए थे. तब से साजिद फरार चल रहा था. काजी मोहम्मदपुर पुलिस ने गहन छानबीन और टेक्निकल इनपुट के आधार पर साजिद को धर दबोचा. पुलिस अब उससे पूछताछ कर अन्य चोरी की घटनाओं के बारे में जानकारी जुटा रही है. पुलिस के अनुसार, साजिद का बेटा भी शातिर चोर है. हाल में ही सदर पुलिस ने उसको चोरी के मामले में गिरफ्तार करके जेल भेजा था.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >