दिन-भर घने बादलों के बाद भी नहीं हुई बारिश, पारा गिरा

धवार को मौसम का मिजाज बदल गया.

मुजफ्फरपुर. आसमान में काले घने बादलों के कारण बुधवार को मौसम का मिजाज बदल गया. दो दिनों तक लगातार गर्मी और उमस झेल रहे लोगों को थोड़ी राहत मिली. मौसम विभाग के रिकॉर्ड के अनुसार बीते 24 घंटे में 3 डिग्री पारा में भी गिरावट हुई. हालांकि दिन भी बादल लगे रहने के बाद भी बारिश नहीं हुई. हालांकि मौसम विभाग की ओर से गुरुवार तक उत्तर बिहार के जिलों में बारिश होने को लेकर पूर्वानुमान जारी किया गया है. उसके बाद मॉनसून की सक्रियता में कमी आयेगी. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 30.2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया. जो सामान्य से 2.7 डिग्री कम रहा, जबकि बीते मंगलवार को अधिकतम तापमान 33.2 डिग्री सेल्सियस था. वहीं न्यूनतम तापमान 27 डिग्री सेल्सियस रहा.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >