अहियापुर क कुख्यात अपराधी को एसटीएफ ने उठाया, पूछताछ जारी

STF picks up notorious criminal from Ahiyapur

संवाददाता, मुजफ्फरपुर अहियापुर थाना क्षेत्र के रहने वाले एक कुख्यात अपराधी को एसटीएफ ने उठाया है. चर्चा है कि उसको पिपराकोठी थाना क्षेत्र से उठाया गया है. फिलहाल उसे पश्चिमी चंपारण के एक थाने में रखकर एक अपहरण कांड के संबंध में उससे गहन पूछताछ की जा रही है. बताया जा रहा है कि कांटी के नरसंडा चौक के पास तीन माह पहले एक लड़की के अपहरण मामले में स्थानीय लोगों ने उसे पकड़ कर जमकर पिटाई के बाद पुलिस को सौंप दिया था. एफआइआर के बाद कांटी थाने की पुलिस ने उसे न्यायालय में प्रस्तुत कर जेल भेज दिया था. वह हाल के दिनों में जेल से जमानत पर निकला था. एसटीएफ के हत्थे चढ़ने से पूर्व वह अपने अन्य साथियों के साथ पिपरा कोठी में मटन खाने गया था. इसी बीच इसकी भनक एसटीएफ को लग गयी, जिसके बाद उसे पकड़ा गया है. बताया जाता है कि जमानत पर बाहर निकलने के बाद से वह फिर से अपराध के क्षेत्र में सक्रिय हो गया था. पुलिस सूत्रों की माने तो पकड़े गये उक्त अपराधी के खिलाफ कांटी और अहियापुर समेत कई अन्य जिलों के थानों में कई संगीन मामले दर्ज हैं. फिलहाल, एसटीएफ और संबंधित जिलों की पुलिस इस संबंध में जानकारी जुटा रही है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >