78 दारोगा को एसएसपी ने किया विरमित

78 दारोगा को एसएसपी ने किया विरमित

मुजफ्फरपुर. जिले से तबादला किए गए 2018 बैच के 78 पुरुष व महिला दारोगा को एसएसपी सुशील कुमार ने विरमित कर दिया है. बीते तीन सितंबर को एसएसपी ने विरमन का आदेश जारी किया. इसमें तिरहुत रेंज के जिला सीतामढ़ी, शिवहर व वैशाली में तबादला किए गए सभी 78 दारोगा का जिला में संधारित पंजियो में से नाम विलोपित करने का आदेश दिया था. उनको निर्गत की गयी हथियार ,गोली व अन्य सामानों को सौंप कर भौतिक रूप से प्रस्थान कर नए जिले में नए जिले में योगदान देने का आदेश दिया गया है. जानकारी हो कि 2018 बैच के 78 दारोगा के तबादले के बाद जिले के 19 थाने में अब नए थानेदार आएंगे. दूसरे जिले से बदलकर आने वाले दारोगा के योगदान देने के साथ ही उनकी थाने में पोस्टिंग की जाएगी.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >