एसएसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

एसएसपी ने पुलिस लाइन का किया निरीक्षण

मुजफ्फरपुर. एसएसपी सुशील कुमार ने शुक्रवार की सुबह पुलिस लाइन का निरीक्षण किया. इस दौरान उन्होंने नव नियुक्त सिपाही जिनका प्रशिक्षण चल रहा है. उनसे मुलाकात की. एसएसपी ने इस दौरान ट्रेनिंग कर रहे सिपाहियों का जहां भोजन बन रहा है. उसका भी निरीक्षण किया. उन्होंने गुणवत्तापूर्ण भोजन उपलब्ध कराने के लिए संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया. इसके अलावा सिपाहियों को प्रशिक्षण दे रहे पुलिस पदाधिकारियों से भी मुलाकात करके उनको टिप्स दिया. इस दौरान सिटी एसपी कोटा किरण कुमार, साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार समेत अन्य पदाधिकारी व पुलिसकर्मी मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By CHANDAN

CHANDAN is a contributor at Prabhat Khabar.

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >