Shravani Mela Muzaffarpur: 30 जुलाई से शुरू हो रहे बाबा गरीबनाथ धाम श्रावणी मेले को लेकर जिला प्रशासन ने यातायात व्यवस्था में बड़ा बदलाव किया है. मेले के दौरान हर शनिवार दोपहर 2 बजे से सोमवार दोपहर 2 बजे तक शहर के प्रमुख इलाकों में सभी प्रकार के वाहनों का प्रवेश पूरी तरह प्रतिबंधित रहेगा.
कांवरियों के लिए तय किया गया रूट
कांवरिया पहलेजा घाट से जल लेकर रामदयालु रेलवे गुमटी, अघोरिया बाजार चौराहा, हरिसभा चौक, देवी मंदिर रोड, पानी टंकी चौक, जिला स्कूल मैदान, हाथी चौक, अमर सिनेमा चौक, छोटी कल्याणी, प्रभात सिनेमा चौक, साहू पोखर और माखन साह चौक होते हुए मंदिर पहुंचेंगे. निकासी छाता बाजार से होगी.
बंद रहेंगे ये प्रमुख रास्ते
- सरैयागंज टॉवर से गांधी चौक, छाता चौक, माखन साह चौक और पुरानी बाजार चौक तक सभी वाहनों का प्रवेश बंद रहेगा.
- रामदयालु नगर, कच्ची-पक्की, गोबरसही, भगवानपुर पुल, बैरिया गोलम्बर, जीरो माइल और मिठनपुरा से अति आवश्यक वाहनों को छोड़ अन्य वाहन प्रवेश नहीं कर सकेंगे.
वैकल्पिक मार्ग और पार्किंग व्यवस्था
- पटना जाने-आने का रूट: पटना जाने वाले वाहन सदातपुर, न्यू बाइपास, रेवा रोड, सरैया और वैशाली होकर हाजीपुर निकलेंगे. वहीं पटना से आने वाले वाहन महुआ रोड, काजीइंडा और कच्ची-पक्की होकर भगवानपुर पहुंचेंगे.
- पार्किंग स्थल: कांवरियों के वाहनों के लिए लंगट सिंह कॉलेज परिसर, इमलीचट्टी और बैरिया बस पड़ाव में पार्किंग बनाई गई है.
ये भी पढ़ें:बीआरएबीयू ने जारी किया वार्षिक खेल कैलेंडर, 18 खेलों में प्रतिभा दिखाएंगे खिलाड़ी, अगस्त से आगाज
