Muzaffarpur News: सड़क हादसे में घायल शिक्षक की इलाज के दौरान मौत, शिक्षा जगत में शोक

मुजफ्फरपुर के सरैया प्रखंड में सड़क दुर्घटना के कारण एक नियोजित शिक्षक का इलाज के दौरान निधन हो गया. इस घटना ने स्थानीय शिक्षा जगत को गहरा सदमा पहुंचाया है. दुर्घटना के कारणों और शिक्षक के परिचय का विस्तृत विवरण.

Muzaffarpur News: सरैया प्रखंड के उत्क्रमित मध्य विद्यालय, बहिलवारा भुआल उत्तरी में कार्यरत नियोजित शिक्षक सुरेश कुमार का शनिवार को इलाज के दौरान निधन हो गया. वे कुछ दिन पूर्व सड़क दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हो गए थे. उनके निधन की खबर से शिक्षा जगत और क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई.

विद्यालय जाते समय हुआ था हादसा

मृतक की पहचान बहिलवारा रुपनाथ गांव निवासी तथा सेवानिवृत्त सैनिक महेंद्र रजक के 48 वर्षीय पुत्र सुरेश कुमार के रूप में हुई है. वे वर्ष 2005 से विद्यालय में नियोजित शिक्षक के रूप में कार्यरत थे.

विद्यालय के प्रधान शिक्षक मनोज शुक्ला ने बताया कि गत सोमवार को सुरेश कुमार मुजफ्फरपुर स्थित अपने आवास से टेंपो से विद्यालय आ रहे थे. इसी दौरान रेवा रोड स्थित मड़वन के पास एक अनियंत्रित बोलेरो ने टेंपो में जोरदार टक्कर मार दी, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए.

इलाज के दौरान हुई मौत

दुर्घटना के बाद उन्हें पहले मड़वन प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया, जहां से चिकित्सकों ने बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच रेफर कर दिया. बाद में परिजन उन्हें एक निजी अस्पताल ले गए, जहां इलाज के दौरान शनिवार को उनकी मौत हो गई.

शिक्षकों ने जताया शोक

सुरेश कुमार के निधन पर शिक्षक नेता पंकज कुमार, नीरज द्विवेदी, उमाशंकर सिंह, प्रधान शिक्षक मनोज शुक्ला, नलिनी रंजन, विनय दास, धर्मेंद्र झा, आनंद भूषण, रविशंकर तिवारी, संगीता कुमारी, कामिनी झा, कविता कुमारी सहित अन्य शिक्षकों ने गहरा शोक व्यक्त करते हुए दिवंगत आत्मा की शांति एवं परिजनों को दुख सहने की शक्ति देने की प्रार्थना की.

यह भी पढ़ें: तुर्की में शराब पीने का विरोध करने पर एक ही परिवार के दो लोगों पर जानलेवा हमला


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Shivendra kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >