एनआई वर्क के कारण राजधानी ट्रेन बदले रास्ते से जायेगी

Rajdhani train will take a different route

मुजफ्फरपुर. पूर्वोत्तर रेलवे के रंगिया मंडल के बरपेटा रोड-पाठशाला रेलखंड पर दोहरीकरण को लेकर एनआई कार्य किया जाना है. ऐसे में जंक्शन से होकर गुजरने वाली राजधानी सहित अमरनाथ एक्सप्रेस बदले हुए मार्ग से चलेगी. न्यू बंगाईगांव जं.-गोवालपारा टाउन-कामाख्या के रास्ते नयी दिल्ली से 18, 20, 21, 22, 24, 25, 27, 28, 29 व 31 मई को खुलने वाली 20504 नयी दिल्ली-डिब्रूगढ़ राजधानी एक्सप्रेस चलेगी. वहीं अमृतसर से 17, 24 व 31 मई को खुलने वाली 15934 अमृतसर-न्यू तिनसुकिया एक्सप्रेस चलेगी. वहीं बदले मार्ग कामाख्या- गोवालपारा टाउन-न्यू बंगाईगांव जं. के रास्ते डिब्रूगढ से एक जून को खुलने वाली 20503 डिब्रूगढ़-नयी दिल्ली राजधानी एक्सप्रेस, व गुवाहाटी से 22 व 29 मई को खुलने वाली 15653 गुवाहाटी-जम्मूतवी अमरनाथ एक्सप्रेस चलेगी. सोनपुर मंडल के सीपीआरओ ने इसीआर की कई ट्रेनों के बारे में जानकारी दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >