लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से भटके बुजुर्ग को रेल पुलिस ने खोजा

लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से भटके बुजुर्ग को रेल पुलिस ने खोजा

मुजफ्फरपुर. जिला नियंत्रण कक्ष (रेल) को 25 अप्रैल को खगड़िया निवासी बुजुर्ग गोपाल अग्रवाल के लापता होने की सूचना मिली. बताया जाता है कि वे अपनी पत्नी और पुत्र के साथ ट्रेन 15204 लखनऊ-बरौनी एक्सप्रेस से गोरखपुर से बरौनी के लिये यात्रा कर रहे थे. यात्रा के दौरान समस्तीपुर से बरौनी रेलवे स्टेशन के लिये गाड़ी खुली तो काफी खोजबीन के बाद यात्री (गोपाल अग्रवाल) अपने बर्थ पर नहीं थे. रेल थाना समस्तीपुर ने काफी खोजबीन और सीसीटीवी के फुटेज के आधार पर बुजुर्ग को सुरक्षित खोज कर परिवार को सौंप दिया. बताया जाता है कि यात्री समस्तीपुर रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म सं-04 पर भूलवश उतरकर प्लेटफाॅर्म सं-05 पर पीछे से आ रही गाड़ी 15910 अवध-असम एक्सप्रेस में बैठ गये. इसके बाद लखनिमियां रेलवे स्टेशन पर सही सुरक्षित बरामद कर लिये गये.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >