संगीतमय गीतों से मनायी पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती

संगीतमय गीतों से मनायी गयी पार्श्वगायक किशोर कुमार की जयंती

मुजफ्फरपुर. नवोदय संगीत कला केंद्र ने रविवार को नारायणपुर रोड स्थित ग्रैंड स्टेट लॉन में किशोर कुमार की जयंती मनायी गयी. कलाकारों ने इस मौके पर केक काट कर उत्सव मनाया. इसके बाद कार्यकम की शुरुआत दीप जला कर की गयी. इस मौके पर नवोदय आर्ट एंड कल्चरल डेवलपमेंट वेलफेयर ट्रस्ट के कलाकारों ने किशाेर के गीतों को गाकर श्रोताओं को मुग्ध कर दिया. ट्रस्ट के सचिव कुमार उदय, उपाध्यक्ष विजेतानन्द झा, सुनील कुमार, अभय कुमार, अतुल कुमार श्रीवास्तव, मुकेश रंजन और आरती रंजन ने गीतों की प्रस्तुति दी. मंच संचालन कुमार उदय ने किया. कार्यक्रम का संयोजन सुनील कुमार मुन्ना ने किया था. धन्यवाद ज्ञापन संगीत कला केंद्र की निदेशिका रंजना ने किया. इस मौके पर वरीय शिशु चिकित्सक डॉ अरुण शाह, मुकेश रंजन,आरती रंजन, रजनीश, अभय कुमार, पुष्कर कुमार और मोनिता प्रसाद मुख्य रूप से मौजूद रहे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >