जंक्शन पर साढ़े 6 घंटे बिजली गुल, ठंडा पानी और पेय पदार्थो के लिए तरसे यात्री

Passengers yearning for drinks

प्लेटफॉर्म पर सुबह से शाम तक गर्मी से उबले यात्री

वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर

जंक्शन पर गुरुवार को बिजली के फॉल्ट के कारण यात्रियों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा. सुबह के करीब 9 बजे से शाम 3:30 बजे तक, करीब साढ़े 6 घंटे तक बिजली आपूर्ति बाधित रहने से जंक्शन पर स्थित वेटिंग हाॅल, सभी स्टॉल और फूड प्लाजा में सेवाएं ठप पड़ गयी. इस दौरान यात्री विशेष रूप से ठंडे पानी, लस्सी और अन्य शीतल पेय पदार्थों के लिए तरसते रहे, क्योंकि बिजली न होने के कारण सभी फ्रिज पूरी तरह से बंद थे. गर्मी के इस मौसम में ठंडा पानी न मिलने से यात्रियों की दिक्कतें और बढ़ गयी. कई ग्राहक बिना कुछ खरीदे ही लौटने लगे, जिसके बाद स्टॉल संचालकों ने आनन-फानन में बर्फ मंगाकर पानी और लस्सी को ठंडा करने की व्यवस्था की. हालांकि, यह व्यवस्था भी बढ़ती भीड़ के लिए नाकाफी साबित हुई. दूसरी ओर प्लेटफॉर्म पर जेनेरेटर की व्यवस्था से किसी तरह फैन चलाया गया था. हालांकि यात्री गर्मी से उबल रहे थे.

वेटिंग हॉल में पानी खत्म होने से परेशानी

गर्मी और उमस के इस मौसम में बिजली कटौती ने यात्रियों की मुश्किलें कई गुना बढ़ा दीं. जंक्शन के वेटिंग हॉल का एयर कंडीशनिंग (एसी) सिस्टम पूरी तरह से ठप पड़ गया, जिससे प्रतीक्षारत यात्रियों को भीषण गर्मी में इंतजार करना पड़ा. सबसे बड़ी समस्या शौचालयों में पानी की कमी थी, जहां बिजली न होने से पंप काम नहीं कर पाए और पानी की आपूर्ति बाधित हो गयी. वहीं, जंक्शन परिसर से सटे रेलवे क्वार्टर में रहने वाले लोगों को भी सुबह से शाम तक बिजली न मिलने से परेशानी हुई. घरों में पानी की आपूर्ति बाधित हुई और दैनिक कार्य प्रभावित हुए.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: LALITANSOO

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >