राजू चौधरी हत्याकांड: परिजनों से मिलने पहुंचे पप्पू यादव, एसआईटी गठन की मांग

बोचहा के चकहेलाल गांव में राजू चौधरी हत्याकांड के बाद पूर्णिया सांसद पप्पू यादव ने मृतक के परिजनों से मुलाकात की. उन्होंने मामले की निष्पक्ष जांच के लिए एसआईटी गठन की मांग करते हुए जल्द कार्रवाई नहीं होने पर आंदोलन की चेतावनी दी. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर के बोचहा से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: बोचहा प्रखंड की सरफुद्दीनपुर पंचायत स्थित चकहेलाल गांव के निवासी हरेराम चौधरी उर्फ राजू चौधरी हत्याकांड को लेकर राजनीतिक गतिविधियां तेज हो गई हैं. रविवार को पूर्णिया सांसद राजेश रंजन (पप्पू यादव) मृतक के परिजनों से मिलने उनके गांव पहुंचे और परिवार को सांत्वना दी.

सांसद ने परिजनों से मुलाकात कर घटना पर दुख व्यक्त किया तथा आर्थिक सहायता भी प्रदान की. उन्होंने कहा कि एक मेहनतकश और साधारण परिवार के साथ हुई इस तरह की घटना बेहद दुखद है और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए.

एसएसपी से बात कर एसआईटी गठन की मांग

पप्पू यादव ने कहा कि उन्होंने मामले को लेकर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) से बातचीत की है. उन्होंने निष्पक्ष और त्वरित जांच सुनिश्चित करने के लिए विशेष जांच दल (एसआईटी) के गठन की मांग की है. उन्होंने कहा कि हत्याकांड की जांच तेजी से होनी चाहिए और घटना में शामिल लोगों की जल्द गिरफ्तारी सुनिश्चित की जानी चाहिए.

कार्रवाई नहीं हुई तो आंदोलन की चेतावनी

सांसद ने कहा कि यदि मामले में शीघ्र और प्रभावी कार्रवाई नहीं हुई तो 22 तारीख को जिला मुख्यालय पर धरना-प्रदर्शन किया जाएगा. उन्होंने कहा कि पीड़ित परिवार को न्याय दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किया जाएगा.

बिहार में बढ़ते अपराध पर जताई चिंता

मीडिया से बातचीत में पप्पू यादव ने राज्य में बढ़ते अपराध पर भी चिंता व्यक्त की. उन्होंने कहा कि अपराध की घटनाओं से लोगों में भय का माहौल बन रहा है और कानून-व्यवस्था को और मजबूत करने की आवश्यकता है. उन्होंने सरकार से अपराध नियंत्रण के लिए प्रभावी कदम उठाने की मांग की.

बड़ी संख्या में मौजूद रहे ग्रामीण

इस दौरान पूर्व सरपंच प्रमोद राय, मुखिया अजय कुमार, पूर्व मुखिया रामेश्वर सहनी, राकेश कुमार चौधरी, छोटन चौधरी, धर्मेंद्र चौधरी, गोपी चौधरी, रामदयाल साहनी सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण और स्थानीय जनप्रतिनिधि मौजूद रहे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >