दिल्ली स्टेशन भगदड़: नाना-नानी के साथ लौट रही थी बिहार, भीड़ ने रौंदा तो छूट गए नातिन के प्राण

New Delhi Station Stampede: शनिवार रात को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर हुए भगदड़ में मुजफ्फरपुर की सुरुचि की दबने से मौत हो गई है. भीड़ ने किशोरी को कुचल दिया. वह अपने नाना-नानी के साथ बिहार लौट रही थी. पढ़ें पूरी खबर…

New Delhi Station Stampede: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर शनिवार देर रात भगदड़ मच गई, जिसमें 18 लोगों की मौत हो गई है. भारतीय रेलवे ने इस हादसे की उच्चस्तरीय जांच के आदेश दे दिए हैं. हादसे में बिहार के 9 लोगों की जान चली गई है. बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर मची इस भगदड़ में लोगों की मृत्यु पर मृतकों के परिजनों को दो लाख रुपये अनुग्रह अनुदान और घायलों को 50 हजार रुपये मुख्यमंत्री राहत कोष से देने की घोषणा की है. मृतकों की लिस्ट में मुजफ्फरपुर के सकरा प्रखंड के बहादुरपुर गांव की एक 11 साल की बच्ची भी शामिल है. मृतका अपने नाना-नानी के साथ दिल्ली रहती थी. बच्ची का नाम सुरुची बताया जा रहा है.

नाना नानी के साथ बिहार लौट रही थी सुरुचि

जानकारी के अनुसार, नई दिल्ली रेलवे स्टेशन भगदड़ की शिकार हुई सुरुचि अपने नाना नानी के साथ दिल्ली रहती थी. उसके नाना नानी का घर समस्तीपुर के ताजपुर में है. वे लोग दिल्ली से ताजपुर के लिए ट्रेन पकड़ने नई दिल्ली स्टेशन पहुंचे थे. इस दौरान स्टेशन पर भगदड़ की स्थिति हो गई और उसी में सुरुचि दब गई, जिससे उसकी मौत हो गई है. घटना के बाद उसका शव गांव लाया जा रहा है. सुरुचि के पिता का नाम मनोज साह बताया जा रहा है.

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, दिल्ली हादसे में मृतकों की लिस्ट में बिहार के ये लोग शामिल- 

मुजफ्फरपुर की सुरुचि (11)
नवादा की पूजा कुमारी (8)
बक्सर की आशा देवी (79) 
पटना की ललिता देवी (35) 
नीरज कुमार राय (12)
समस्तीपुर की कृष्णा देवी (40) 
सारण की पूनम देवी (35)
नवादा की शांति देवी (40) 
समस्तीपुर के विजय साह (15)

ALSO READ: Video: नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पर भगदड़ से ठीक पहले का वीडियो आया सामने, देखिए कैसे बनी भगदड़ की स्थिति

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >