बीएमपी-06 के पास बेखौफ अपराधियों का दुस्साहस: महिला सिपाही के सिर पर पिस्टल सटाकर सोने की चेन लूटी, फायरिंग कर भागे

मुजफ्फरपुर में बाइक सवार अपराधियों ने महिला सिपाही को पिस्टल दिखाकर सोने की चेन लूटी। विरोध करने पर की फायरिंग, पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है।

Bsap Constable Loot: शहर में बेखौफ अपराधियों ने बीएमपी-06 से सटे न्यू दुर्गापुरी मोहल्ले में एक सनसनीखेज वारदात को अंजाम दिया है. शुक्रवार की देर शाम बाइक सवार दो बदमाशों ने बीएसएपी (BSAP) की महिला सिपाही नेहा कुमारी के सिर पर पिस्टल सटाकर सोने की चेन लूट ली. वारदात के बाद इलाके में दहशत फैलाने के मकसद से अपराधियों ने दो राउंड हवाई फायरिंग की और मुसहरी-पूसा रोड की ओर तेजी से फरार हो गए. 

स्कूटी रोक सिर पर तानी पिस्टल, शोर मचाने पर चलाई गोली

मूल रूप से दरभंगा निवासी नेहा कुमारी बीएमपी-06 में पदस्थापित हैं और पास ही न्यू दुर्गापुरी मोहल्ले में रहती हैं. शुक्रवार शाम करीब 7:40 बजे वह स्कूटी से सब्जी खरीदकर घर लौट रही थीं. गली में मुड़ते ही पल्सर सवार अपराधियों ने ओवरटेक कर उन्हें रोक लिया. बाइक से उतरे बदमाश ने उनके सिर पर पिस्टल सटा दी और चेन छीनने लगा. विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी. महिला सिपाही के शोर मचाने पर स्थानीय लोग दौड़े, तो बदमाशों ने दो राउंड गोलियां चला दीं.

सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस, शहर में फैला खौफ

फायरिंग से इलाके में अफरा-तफरी मच गई, जिसका फायदा उठाकर अपराधी भाग निकले.

  • पुलिस कार्रवाई: सूचना पर मिठनपुरा पुलिस मौके पर पहुंची. अपर थानेदार पंकज कुमार ने बताया कि भागने के रूट के सीसीटीवी फुटेज खंगाले जा रहे हैं.
  • सुरक्षा पर सवाल: पुलिस महकमे की महिला सिपाही के साथ हुई इस वारदात से आम जनता में भारी दहशत है और पैदल गश्ती पर सवाल उठ रहे हैं.

ये भी पढ़ें: बैरिया दुर्गा मंदिर में महिला श्रद्धालु की दो भर सोने की चेन चोरी, जांच में जुटी पुलिस


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >