दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता को पीट-पीटकर अधमरा किया, कुल्हे की हड्डी टूटी, 5 पर FIR

मुजफ्फरपुर में दहेज में बुलेट बाइक नहीं मिलने पर ससुराल वालों ने विवाहिता को बेरहमी से पीटा, कुल्हे की हड्डी टूटी। पति समेत 5 लोगों पर मामला दर्ज।

Dowry Harassment Muzaffarpur:  दहेज दानवों का एक खौफनाक चेहरा सामने आया है. दहेज में बुलेट मोटरसाइकिल की मांग पूरी न होने पर ससुराल वालों ने 23 वर्षीय विवाहिता रंजू कुमारी की बेरहमी से पिटाई कर दी. इस हैवानियत में पीड़िता के बाएं पैर के कुल्हे की हड्डी टूट गई है. अहियापुर के गरहां ओपी क्षेत्र के रुदहा सनाठी गांव की इस घटना को लेकर महिला थाने में पति, सास, ससुर, देवर और ननद समेत पांच लोगों के खिलाफ नामजद प्राथमिकी दर्ज की गई है. पुलिस ने बीएनएस की धाराओं और दहेज प्रतिषेध अधिनियम के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. 

शादी में खर्च हुए थे 10 लाख, फिर भी बुलेट के लिए प्रताड़ना

सिवाईपट्टी के गोसाईपुर निवासी रंजू कुमारी की शादी 22 अप्रैल 2024 को रुदहा सनाठी निवासी राजू कुमार के साथ हुई थी. पीड़िता के पिता प्रेमनाथ राय ने अपनी क्षमता अनुसार आभूषण, फर्नीचर और बारात खर्च मिलाकर करीब 10 लाख रुपये खर्च किए थे. लेकिन शादी के कुछ ही महीनों बाद पति राजू कुमार, ससुर नंदकिशोर राय, सास अंजू देवी, ननद करिश्मा कुमारी और देवर कुणाल कुमार बुलेट गाड़ी की मांग को लेकर पीड़िता को प्रताड़ित करने लगे.

लाठी-डंडों से किया हमला, अस्पताल में जिंदगी से जंग

पीड़िता के अनुसार बीते 26 मार्च को ससुराल वालों ने मिलकर लाठी-डंडों से उन पर हमला कर दिया. मारपीट में उनके कूल्हे की हड्डी टूट गई. गंभीर हालत में पीड़िता के भाई ने उन्हें जुरन छपड़ा स्थित उषा हॉस्पिटल में भर्ती कराया.

  • ऑपरेशन का खर्च: डॉक्टरों ने कूल्हे के ऑपरेशन के लिए डेढ़ लाख रुपये का खर्च बताया है.
  • इलाज से इंकार: घटना के बाद हुई पंचायती के बावजूद ससुराल वाले इलाज कराने और साथ रखने से इंकार कर रहे हैं.
  • पुलिस कार्रवाई: महिला थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई कुसुम कुमारी को मामले के अनुसंधान का जिम्मा सौंपा गया है.

ये भी पढ़ें: हाइवे पर भीषण हादसा: अज्ञात वाहन ने बाइक में मारी टक्कर, दो युवकों की मौत, एक गंभीर


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >