मुजफ्फरपुर: वाणिज्य इंटर कॉलेज पंप से 24 घंटे के भीतर शुरू हुई जलापूर्ति, बदला गया मोटर

मुजफ्फरपुर के वार्ड 19 में खराब समर्सिबल पंप के कारण बाधित जलापूर्ति 24 घंटे के भीतर बहाल कर दी गई. नगर निगम ने वैकल्पिक मोटर लगाकर लोगों को राहत पहुंचाई. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से देवेश कुमार की रिपोर्ट

शहर के वार्ड संख्या 19 स्थित वाणिज्य इंटर कॉलेज परिसर और आसपास के इलाकों में पिछले एक सप्ताह से जारी जल संकट से लोगों को राहत मिल गई है. भीषण गर्मी के बीच पानी की समस्या को देखते हुए नगर निगम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 24 घंटे के भीतर जलापूर्ति बहाल कर दी.

वाणिज्य इंटर कॉलेज के समीप स्थापित 10 एचपी का समर्सिबल पंप खराब हो जाने के कारण क्षेत्र की जलापूर्ति पूरी तरह बाधित हो गई थी. इससे स्थानीय लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ रहा था.

वैकल्पिक मोटर लगाकर शुरू की गई जलापूर्ति

नगर निगम अधिकारियों के अनुसार तकनीकी कारणों से तत्काल 10 एचपी का नया मोटर उपलब्ध नहीं हो सका. ऐसे में वैकल्पिक व्यवस्था के तहत 5 एचपी का मोटर लगाकर पंप को चालू किया गया, ताकि प्रभावित इलाके के लोगों को जल्द से जल्द पानी उपलब्ध कराया जा सके.

जलापूर्ति बहाल होने के बाद स्थानीय निवासियों ने राहत की सांस ली है. लोगों ने नगर निगम प्रशासन की त्वरित कार्रवाई की सराहना की है.

उप महापौर की पहल से मिली राहत

स्थानीय लोगों ने जल संकट की शिकायत उप महापौर डॉ. मोनालिसा से की थी. शिकायत मिलने के बाद उन्होंने स्वयं मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और कॉलेज प्रशासन से जानकारी प्राप्त की.

निरीक्षण के बाद उप महापौर ने नगर आयुक्त को पत्र लिखकर समस्या के तत्काल समाधान की मांग की थी. इसके बाद नगर निगम प्रशासन हरकत में आया और वैकल्पिक मोटर लगाकर पंप को दोबारा चालू कर दिया.

गर्मी में लोगों को मिली बड़ी राहत

भीषण गर्मी के दौरान जलापूर्ति बाधित होने से लोगों को पानी के लिए काफी परेशानी झेलनी पड़ रही थी. पंप चालू होने के बाद अब क्षेत्र में नियमित जलापूर्ति शुरू हो गई है, जिससे स्थानीय लोगों को बड़ी राहत मिली है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >