Muzaffarpur News: मोबाइल चोरी के शक में बीमार महिला को बेरहमी से पीटा, बचाने आए पति-भाई को भी नहीं बख्शा

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के हथौड़ी में मोबाइल चोरी के शक में बीमार महिला की पिटाई का मामला सामने आया है. पति और भाई के साथ भी दुर्व्यवहार किया गया. गंभीर रूप से घायल महिला को एसकेएमसीएच रेफर किया गया है.पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर जिले के हथौड़ी थाना क्षेत्र के मधपुरा गांव में इंसानियत को शर्मसार करने वाली घटना सामने आई है.यहाँ मोबाइल चोरी के मामूली आरोप में एक बीमार महिला की बेरहमी से पिटाई की गई है. इतना ही नहीं, जब महिला का पति और भाई उसे बचाने पहुंचे, तो दबंगों ने उनके साथ भी मारपीट और दुर्व्यवहार किया.

रस्सी से बांधने का प्रयास, पति की भी हुई पिटाई

घायल महिला की पहचान मधपुरा निवासी संजय सहनी की पत्नी संजीला देवी (34) के रूप में हुई है. परिजनों का आरोप है कि मोबाइल चोरी के झूठे शक में संजीला को निशाना बनाया गया. जब उसके पति संजय ने बीच-बचाव करना चाहा, तो आरोपियों ने उन्हें भी पीटदिया. सूचना पाकर मौके पर पहुंचे महिला के भाई मुदेश्वर कुमार के साथ भी धक्का-मुक्की की गई और उन्हें रस्सी से बांधने की कोशिश की गई.

गंभीर स्थिति में एसकेएमसीएच रेफर

घटना के बाद घायल महिला को आनन-फानन में सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, बोचहाँ ले जाया गया.यहाँ डॉक्टर मोहम्मद फहद ने प्राथमिक उपचार किया, लेकिन महिला की नाजुक स्थिति और अंदरूनी चोटों को देखते हुए उसे बेहतर इलाज के लिए एसकेएमसीएच(SKMCH) रेफर कर दिया गया है.

ससुराल पक्ष के लोगों पर ही आरोप

पीड़िता ने अपने ससुर मुन्नी लाल सहनी, सास तेतरी देवी सहित उदय कुमार, चंदा देवी, अल्का कुमारी और बिक्रम कुमार पर मारपीट का आरोप लगाया है. घटना की जानकारी हथौड़ी थाना पुलिस को दे दी गई है. पुलिस ने बयान दर्ज कर मामले की छानबीन शुरू कर दी है और आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए छापेमारी की जा रही है.

मुजफ्फरपुर के बोचहा से चंद्रभूषण कुमार की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sumit kumar

सुमित पत्रकारिता में पिछले 4 वर्षों से सक्रिय। प्रभात खबर के प्रिंट मीडिया के साथ काम करने के बाद वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम से जुड़े हुए हैं। क्राइम, हाईपरलोकल, स्वास्थ्य विभाग व राजनीतिक रिपोर्टिंग में विशेष रुचि और अनुभव रखते हैं। क्षेत्रीय मुद्दों और जनसरोकार की खबरों को सशक्त तरीके से उठाने के लिए जाने जाते हैं।

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >