Muzaffarpur News: एक करोड़ की शराब के साथ तस्कर गिरफ्तार, आलू के बोरे के नीचे छुपा रखा था 988 कार्टन शराब

Muzaffarpur News: जिला पुलिस ने छापेमारी करते हुए एक ट्रक से 988 कार्टन शराब जब्त की है. पुलिस ने तस्कर को भी गिरफ्तार कर लिया है. शराब आलू के बोरे के नीचे रख कर लायी जा रही थी. गुप्त सूचना के आधार पर यह कार्रवाई की गई है.

Muzaffarpur News: शराब तस्करी के खिलाफ जिले में चल रहे अभियान के तहत पुलिस को बड़ी सफलता मिली है. सकरा थाना क्षेत्र के सवहा चौक से राजस्थान नंबर की ट्रक से एक करोड़ की विदेशी शराब पकड़ी गयी है. 18 चक्का ट्रक पर आलू के बोरा के नीचे 988 कार्टन प्रीमियम ब्रांड की विदेशी शराब छिपा कर रखी गयी थी. ग्रामीण एसपी विद्या सागर के नेतृत्व में गठित विशेष टीम ने यह कार्रवाई की गई है. छापेमारी के दौरान पुलिस ने ट्रक के ड्राइवर को गिरफ्तार कर लिया है. उसकी पहचान राजस्थान के बाड़मेर जिला के रामसर थाना के लघु का तल्ला खरीन निवासी चिमन चौधरी के रूप में किया गया है. पुलिस ने उसकी मोबाइल फोन भी जब्त कर ली है. 

शराब माफिया लगातार ट्रक चालक के संपर्क में था

पुलिस की शुरुआती जांच में यह बात सामने आई है कि नये साल के जश्न को लेकर मुजफ्फरपुर व उसके आसपास के जिलों में हाई रेट पर सप्लाई को लेकर हिमाचल प्रदेश से राजस्थान के माफिया ने ट्रक पर लोड 988 कार्टन विदेशी शराब भेजी थी. शराब माफिया लगातार ट्रक चालक के कॉन्टैक्ट में था. वह व्हाट्सएप कॉल के जरिए लगातार चालक को गाइड कर रहा था.

ढाबा के पास खड़ा किया था ट्रक

समस्तीपुर और वैशाली के माफिया से डील फाइनल नहीं होने पर पिछले दो दिनों से शराब लोड ट्रक को सकरा थाना क्षेत्र के एक ढाबा के पास खड़ा किया गया था. इस बीच किसी ने एसएसपी राकेश कुमार को इसकी गुप्त सूचना दे दी. उन्होंने ग्रामीण एसपी व डीएसपी पूर्वी टू के नेतृत्व में विशेष टीम को छापेमारी करने भेजा. टीम ने सबहा चौक के पास छापेमारी कर शराब लोड ट्रक को बरामद कर लिया. पुलिस को देखकर ड्राइवर भागने की कोशिश करने लगा, लेकिन उसको खदेड़ कर पकड़ लिया गया.

बिहार क्राइम से जुड़ी ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

गिरफ्तार ट्रक चालक के नाम पर है फास्ट टैग 

ग्रामीण एसपी विद्या सागर ने बताया कि शराब के साथ जो राजस्थान नंबर 18 चक्का ट्रक जब्त किया गया है. उसमें दो फास्ट टैग नंबर मिला है. इसमें एक फास्टैग गिरफ्तार चालक चिमन चौधरी के नाम पर है. वहीं, दूसरा फास्ट टैग किसके नाम पर है इसकी जानकारी जुटाई जा रही है. सकरा थानेदार राजू पाल ने बताया कि डीटीओ से संपर्क करके ट्रक के मालिक का पता लगाया जा रहा है.

ALSO READ: CM Nitish Pragati Yatra: 2024 जाते-जाते 2025 की राजनीति साध गए CM नीतीश, राजनीतिक गलियारे में बढ़ी हलचल

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >