मुजफ्फरपुर : डाकघर की विशेष पहल, 48 घंटे में देश के बड़े शहरों में पहुंच रही लीची और आम

Muzaffarpur News: प्रधान डाकघर से विशेष काउंटर के जरिए रोजाना 300-400 किलो लीची और आम दिल्ली, मुंबई जैसे शहरों में भेजे जा रहे हैं. डाक विभाग बेहद किफायती दरों पर 48 घंटे के भीतर सुरक्षित डिलीवरी सुनिश्चित कर रहा है. जानिए पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से कुमार दीपू की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: जिले की विश्वप्रसिद्ध शाही लीची और लजीज आमों का स्वाद अब देश के कोने-कोने में पहुंच रहा है. रेल डाक सेवा ने प्रधान डाकघर परिसर में एक विशेष बुकिंग काउंटर खोला है, जिससे लोग हर दिन अपने प्रियजनों और व्यावसायिक सहयोगियों को ताजे फल भेज रहे हैं. आंकड़ों के अनुसार, मुजफ्फरपुर के फलों की सबसे अधिक मांग मुंबई, दिल्ली और बेंगलुरु जैसे महानगरों से आ रही है. इसके अलावा गाजियाबाद, भुवनेश्वर, हैदराबाद और गुवाहाटी के लिए भी भारी मात्रा में बुकिंग हो रही है. इस काउंटर से रोजाना औसतन 300 से 400 किलो फलों की खेप भेजी जा रही है.

48 घंटे में डिलीवरी का दावा

रेल डाक अधीक्षक आशुतोष कुमार ने बताया कि फलों के जल्द खराब होने की प्रकृति को देखते हुए विभाग बेहद सतर्क है. इन पार्सलों की चौबीसों घंटे मॉनिटरिंग की जा रही है. स्पीड पोस्ट के माध्यम से किसी भी प्रमुख शहर में 48 घंटे के भीतर पार्सल पहुंचाया जा रहा है ताकि फलों की ताजगी बरकरार रहे.

निजी कूरियर से सस्ती और सुरक्षित सेवा

बाजार में मौजूद निजी कूरियर कंपनियों की तुलना में भारतीय डाक की यह सेवा अधिक विश्वसनीय और काफी किफायती है. जहां निजी कंपनियां मनमाना शुल्क वसूलती हैं, वहीं डाक विभाग बेहद कम खर्च में सुरक्षित और समयबद्ध डिलीवरी सुनिश्चित कर रहा है.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >