Muzaffarpur News: कांटी में दो बाइक की जोरदार टक्कर, तीन युवक गंभीर रूप से घायल

Muzaffarpur News:मुजफ्फरपुर के कांटी अंतर्गत मियां पकड़ी में दो बाइकों की टक्कर में तीन युवक घायल हो गए, जिनमें से एक की हालत नाजुक है. घटनास्थल से एक संदिग्ध पिस्तौल मिलने के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम जांच में जुटी है. जानिए खबर विस्तार से…

Muzaffarpur News: थाना क्षेत्र की शुभंकरपुर पंचायत के मियां पकड़ी में शनिवार की देर रात दो बाइकों के बीच हुई आमने-सामने की टक्कर में तीन युवक बुरी तरह जख्मी हो गए. समाचार लिखे जाने तक घायल युवकों की पहचान नहीं हो पाई थी. घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय लोगों के सहयोग से कांटी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन में जुट गई.

घटना को लेकर क्षेत्र में तरह-तरह की चर्चाएं

इस घटना को लेकर स्थानीय लोगों के द्वारा अलग-अलग बातें बताई जा रही हैं. कुछ लोगों का कहना था कि यह एक भीषण सड़क दुर्घटना है, जिसमें बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हुए हैं. वहीं दूसरी ओर, कुछ ग्रामीणों ने यह भी आशंका जताई कि एक घायल युवक को गोली मारी गई है. लोगों के अनुसार, एक घायल युवक के कान से अत्यधिक खून बह रहा था और उसकी स्थिति बेहद नाजुक बनी हुई थी.

मौके से बरामद हुई संदिग्ध पिस्तौल, जांच के लिए बुलाई गई FSL टीम

घटना की गंभीरता को देखते हुए थानाध्यक्ष रविकांत पाठक, दारोगा मुकेश कुमार और दारोगा जितेंद्र कुमार चौरसिया पुलिस बल के साथ तत्काल घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने सभी घायलों को त्वरित इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया. ग्रामीणों के मुताबिक, घायल युवक के पास जमीन पर एक पिस्तौल भी गिरी हुई थी.थानाध्यक्ष रविकांत पाठक ने बताया कि प्रथम दृष्टया यह दो बाइकों की आमने-सामने की टक्कर का मामला है, जिसमें तीन लोग घायल हुए हैं. हालांकि, घायल युवक के पास से एक खिलौनानुमा पिस्तौल बरामद की गई है. मामले की संवेदनशीलता को देखते हुए एफएसएल (FSL) टीम को सूचित कर दिया गया है. जांच के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा कि बरामद पिस्तौल असली है या नकली. पुलिस टीम सभी बिंदुओं पर सघन छानबीन कर रही है.

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज मिश्र की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >