Muzaffarpur News: रेलवे पार्सल के जरिए शराब तस्करी का खुलासा, चकमा देकर तस्कर फरार

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ट्रेन से आए तीन पार्सल बंडलों से विदेशी शराब बरामद हुई है. सिकंदरपुर पुलिस ने ऑटो समेत खेप को जब्त कर लिया है. तस्कर मौके से फरार हो गए हैं और रेलवे पार्सल सिस्टम की भी जांच शुरू हो गई है. पढे़ं पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर में ट्रेन के जरिए विदेशी शराब की तस्करी का एक नया मामला सामने आया है. सिकंदरपुर थाना पुलिस ने अखाड़ाघाट ढलानी के पास कार्रवाई करते हुए एक ऑटो और उसमें रखी तीन संदिग्ध पार्सल गठरियां जब्त की हैं. जांच के दौरान गठरियों से भारी मात्रा में विदेशी शराब बरामद हुई. पुलिस की भनक लगते ही तस्कर मौके से फरार हो गए, जबकि पूरे नेटवर्क की पड़ताल शुरू कर दी गई है.

पार्सल की गठरियों में छिपाकर लाई गई थी शराब

पुलिस के अनुसार, जब्त की गई तीनों गठरियां रेलवे पार्सल के माध्यम से मुजफ्फरपुर भेजी गई थीं. शुरुआती जांच में पता चला है कि यह खेप एसबीके (रेलवे कोड) से एमजेडपी यानी मुजफ्फरपुर के लिए बुक कराई गई थी. गुरुवार को ट्रेन से पार्सल उतरने के बाद इसकी डिलीवरी एक मैसेंजर को सौंप दी गई थी.

ऑटो चालक को हुआ शक

स्टेशन से बाहर निकलने के बाद पार्सल को ठेले से उतारकर एक ऑटो पर लादा गया. इसी दौरान ऑटो चालक को सामान पर शक हुआ. बताया जा रहा है कि उसने अखाड़ाघाट इलाके में गठरियां छोड़ दीं और वहां से निकल गया. इसी बीच पुलिस को सूचना मिली और टीम मौके पर पहुंच गई.

रेलवे पार्सल सिस्टम की भी जांच

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस रेलवे स्टेशन के पार्सल विभाग से भी पूछताछ कर रही है. यह पता लगाने की कोशिश की जा रही है कि शराब की खेप किसने बुक कराई और इसे लेने कौन आने वाला था. पुलिस पूरे सप्लाई चेन की जांच में जुटी है.

तस्करों की तलाश जारी

सिकंदरपुर थानाध्यक्ष राकेश मोहन ने बताया कि शराब और ऑटो को जब्त कर लिया गया है. फरार तस्करों की पहचान की जा रही है और जल्द ही पूरे नेटवर्क का खुलासा होने की उम्मीद है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत बीते 4 सालों से पत्रकारिता में सक्रिय हैं. राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थान के साथ काम करने का अनुभव. एंटरटेनमेंट, हाईपरलोकल और राजनीति की खबरों से अधिक जुड़ाव. वर्तमान में प्रभात खबर की डिजिटल टीम के साथ कार्यरत.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >