मुजफ्फरपुर: नशे में धुत पूर्व सैनिक ने कार से अपनी ही पत्नी-बच्चों को रौंदा, बेटी आइसीयू में

Muzaffarpur News: शराब के नशे में धुत पूर्व सैनिक ने विवाद के बाद ऑटो से जा रही अपनी पत्नी और बच्चों को कार से रौंद दिया. हादसे में बेटी और ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हैं. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जानिए पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: सदर थाना क्षेत्र के डुमरी रोड में शनिवार दोपहर एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई है. शराब के नशे में धुत एक पूर्व सैनिक ने पारिवारिक विवाद के बाद ऑटो से गांव जा रही अपनी ही पत्नी और बच्चों को कार से बेरहमी से रौंद दिया. आरोपी की पहचान पारू के ग्यासपुर निवासी अविनाश कुमार (38 वर्ष) के रूप में हुई है, जो वर्तमान में सीतामढ़ी के डुमरा थाने में डायल 112 का चालक है. पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है. जांच में उसके खून में शराब की मात्रा 339 एमजी से अधिक पाई गई है.

विवाद के बाद ऑटो का पीछा कर मारी टक्कर

जानकारी के अनुसार, डुमरी रोड में किराए पर रहने वाले अविनाश का पत्नी नीतू देवी से विवाद हुआ था. पति के हिंसक व्यवहार से तंग आकर नीतू अपनी बेटी नंदनी (16 वर्ष) और बेटे अंश (12 वर्ष) के साथ ऑटो रिजर्व कर पैतृक गांव के लिए निकल गईं. यह बात अविनाश को नागवार गुजरी. उसने शराब के नशे में धुत होकर अपनी कार से ऑटो का पीछा किया और एक निजी स्कूल के समीप जोरदार टक्कर मार दी. टक्कर इतनी भीषण थी कि ऑटो पलट गया और उसके परखच्चे उड़ गए.

बेटी और ऑटो चालक की हालत गंभीर

इस हादसे में पूर्व सैनिक की 16 वर्षीय बेटी नंदनी के सिर और छाती में गंभीर चोटें आई हैं. नाजुक स्थिति को देखते हुए उसे जूरन छपरा के एक निजी अस्पताल के आइसीयू में भर्ती कराया गया है. वहीं, जख्मी ऑटो चालक राजेश पासवान को सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया है. हादसे के बाद मौके पर पहुंचे स्थानीय लोगों ने घायलों को बाहर निकाला और पुलिस को सूचना दी. सदर थानेदार नवलेश कुमार आजाद ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर कार और ऑटो को जब्त कर लिया गया है. जख्मी चालक के बयान पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी.

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >