Muzaffarpur News: शादी के एक हफ्ते बाद ही 10 लाख की संपत्ति लेकर फरार हुई दुल्हन, खोज में जुटी पुलिस

Muzaffarpur News: जिले से एक हैरान कर देने वाला मामला सामने आया है, जहां एक लुटेरी दुल्हन शादी के महज 10 दिन के भीतर की ससुराल से 10 लाख की संपत्ति लेकर फरार हो गई. पुलिस नवविवाहिता की तलाश में जुटी है.

Muzaffarpur News: जिले में शादी के सिर्फ एक हफ्ते के बाद ही लुटेरी दुल्हन अपने ससुराल से ज्वेलरी और कैश लेकर फरार हो गई है. अब पीड़ित पति ने मामले को लेकर जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना में प्राथमिकी दर्ज कराया है. पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है. साथ ही लुटेरी दुल्हन और उसके प्रेमी के खोज में जुट गई है.  

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, पूरा मामला जिले के काजी मोहम्मदपुर थाना क्षेत्र के माड़ीपुर का है, जहां के रहने वाले राहुल कुमार की शादी बीते 25 नवंबर को वैशाली जिले के चढ़ुआ की रहने वाली कल्पना कुमारी के साथ हिन्दू रीति रिवाज से संपन्न हुई थी. 5 दिसंबर को नवविवाहिता कल्पना कुमारी अपने ससुराल से अचानक ज्वैलरी और कैश लेकर फरार हो गई. जानकारी के अनुसार, नवविवाहिता करीब 8 लाख के गहने और 2 लाख रुपए कैश लेकर फरार हुई है. गायब होने के बाद पति ने कल्पना की काफी खोजबीन की, लेकिन उसका कोई पता नहीं चला. इसी क्रम में जानकारी मिली कि कल्पना कुमारी का वैशाली जिले के राजापाकड़ गांव के रहने वाले एक युवक से अफेयर चल रहा था. उसी के साथ वह फरार हो गई है. इसके बाद शादी की खुशियां गम में बदल गई. 

मामले में एफआइआर दर्ज 

राहुल कुमार के घर में नई बहू के आने की खुशी थी, लेकिन यह खुशी उस वक्त चूर चूर हो गई जब शादी के सिर्फ एक हफ्ते के बाद ही नई बहू ने अपने पति के सारे सपनों को तोड़ अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई. मामले में काजी मोहम्मदपुर थाना की पुलिस ने एफआइआर दर्ज कर लिया है. साथ ही मामले की जांच कर रही है. इसके अलावा पुलिस नवविवाहिता और उसके प्रेमी की तलाश में जुट गई है.

ALSO READ: Tirhut Graduate By Election Result: तिरहुत स्नातक उपचुनाव की गिनती शुरू, 18 प्रत्याशियों के भाग्य का फैसला आज

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >