Muzaffarpur News: दिवाली से पहले हर गली-मुहल्ले में होगा ब्लीचिंग व चूना का छिड़काव, नगर-निगम ने की तैयारी

Muzaffarpur News: दिवाली से पहले नगर निगम ने शहर को साफ रखने की पूरी तैयारी कर ली है। नगर निगम ने शहर के हर गली-मोहल्ले में चूना व ब्लीचिंग पाउडर के छिड़काव का फैसला लिया है ताकि शहर से गंदगी को खत्म किया जा सके।

Muzaffarpur News:  दिवाली के दिन शहर में कहीं कोई गंदगी नहीं दिखाई दे. इसके लिए नगर निगम इस बार कचरे का उठाव करने के बाद हर जगह ब्लीचिंग पाउडर व चूना का छिड़काव करेगा. प्रशासनिक स्तर पर इसको लेकर सख्त निर्देश सभी अंचल इंस्पेक्टर व वार्ड जमादार को जारी किया गया है. दूसरी तरफ, शहर से सामान्य दिनों की तुलना में निकल रहे चार से पांच गुना अधिक कचरा के कारण चंदवारा पानी कल कैंपस में अंबार लग गया है. 

फैली है गंदगी

फिलहाल नगर निगम ट्रैक्टर व टिपर के माध्यम से उठाव हो रहे कचरे को चंदवारा पानी कल कैंपस में एकत्रित कर रहा है. शहर में भीड़-भाड़ कम होने के बाद उक्त कचरे को उठाकर रौतनिया स्थित डंपिंग साइट पर फेंका जाएगा. इस कारण, अभी चंदवारा पानी कल कैंपस कंपोस्ट पिट के समीप कचरे का बड़ा सा पहाड़ खड़ा हो गया है. इधर, दिवाली से ठीक पहले नदी किनारे पूजन सामग्री सहित अन्य सामान को फेंक गंदगी फैला दिया गया है.

दिवाली से पहले हवा में प्रदूषण बढ़ा

मौसम में बदलाव और ठंड की दस्तक से बीते 10 दिनों में शहर की हवा स्वच्छ हो गयी थी. लेकिन बीते 48 घंटों से स्थिति हवा में धूल-कण की मात्रा बढ़ने लगी है. यही वजह है कि दस दिनों में पहली बार मंगलवार को शहर का एयर क्वालिटी इंडेक्स (एक्यूआइ ) 236 खराब स्थिति में पहुंच गया. अगले दिन दीपावली त्योहार है, ऐसे में अभी से अलर्ट की स्थिति उत्पन्न हो गयी है. ऐसे में अपने हिस्से का प्रदूषण कम करने की जरूरत है. इसको लेकर नेशनल ग्रीन ट्रिब्यूनल व प्रदूषण नियंत्रण विभाग की ओर से लगातार लोगों से अपील की जा रही है. बता दें कि दिवाली पर इस बार पटाखे नहीं छूटे तो शहर के लोगों को जहरीले गैसों का सामना नहीं करना पड़ेगा. इससे खासकर बीमार लोगों को बड़ी राहत मिलेगी.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Aniket kumar

अनिकेत कुमार प्रभात खबर के साथ पिछले दो वर्षों से डिजिटल पत्रकारिता में सक्रिय हैं. वे मुजफ्फरपुर समेत उत्तर बिहार के आठ प्रमुख जिलों—मुजफ्फरपुर, दरभंगा, सीतामढ़ी, समस्तीपुर, मधुबनी, शिवहर, बेतिया और मोतिहारी—की डिजिटल टीम को लीड करते हैं. पत्रकारिता में उन्हें करीब पांच वर्षों का अनुभव है.

डिजिटल पत्रकारिता के विभिन्न आयामों की समझ रखने वाले अनिकेत वर्तमान में हाइपरलोकल पत्रकारिता पर विशेष रूप से काम कर रहे हैं. हाइपरलोकल, क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों में उनकी खास रुचि है. इससे पहले वे बिहार और उत्तर प्रदेश की राजनीतिक खबरों पर भी काम कर चुके हैं. खबरों के साथ-साथ वीडियो इंटरव्यू, वीडियो रिपोर्ट और सोशल मीडिया रील्स बनाने का अनुभव भी रखते हैं. YouTube और Instagram के कंटेंट एल्गोरिद्म और डिजिटल ऑडियंस की पसंद को समझते हुए वे खबरों को अलग-अलग डिजिटल फॉर्मेट में प्रस्तुत करने पर भी काम करते हैं.

अपने पत्रकारिता करियर में उन्होंने उत्तर प्रदेश विधानसभा उपचुनाव और बिहार विधानसभा चुनाव 2025 को जमीनी स्तर पर कवर किया है. प्रभात खबर के साथ बिहार विधानसभा चुनाव कवरेज के दौरान उन्होंने करीब 50 विधानसभा क्षेत्रों का दौरा किया, जहां मतदाताओं से सीधे संवाद किया और प्रत्येक विधानसभा क्षेत्र में चौपाल कार्यक्रम किए. नेताओं से सीधे सवाल पूछने के साथ उन्होंने जनता के बीच जाकर कई जमीनी मुद्दों को वीडियो रिपोर्ट के जरिए सामने रखा. चुनाव के दौरान अलग-अलग विधानसभा क्षेत्रों में समय बिताने और लोगों के बीच रहकर रिपोर्टिंग करने के अनुभव उन्हें डेस्क पर खबरों को बेहतर संदर्भ के साथ समझने और प्रस्तुत करने में मदद करते हैं.

प्रभात खबर से पहले वे राजस्थान पत्रिका और न्यूजट्रैक जैसे मीडिया संस्थानों के साथ काम कर चुके हैं. उन्होंने शुरुआती शिक्षा मुजफ्फरपुर में अंग्रेजी माध्यम से प्राप्त की और इसके बाद इलाहाबाद विश्वविद्यालय से पत्रकारिता की पढ़ाई की.

बदलते मीडिया परिदृश्य और AI के दौर की पत्रकारिता को समझने में भी उनकी लगातार रुचि है. वे नए AI टूल्स और तकनीकों को सीखते हैं और उन्हें पत्रकारिता के काम में उपयोग करने के तरीकों पर लगातार प्रयोग करते रहते हैं. खाली समय में साहित्यिक किताबें पढ़ना और वीडियो बनाना उन्हें पसंद है. उनके लिए पत्रकारिता एक लगातार सीखने और बेहतर करने की प्रक्रिया है.

Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >