मुजफ्फरपुर: स्कूल जा रही छात्रा का अपहरण, रोते हुए पिता को किया फोन— "मैं जंगल में हूं".

Muzaffarpur News: अहियापुर में स्कूल जा रही 17 वर्षीय छात्रा का अपहरण कर लिया गया है. शाम को पिता के फोन पर बेटी का रोते हुए कॉल आया कि "मैं जंगल में हूँ". पुलिस केस दर्ज कर छानबीन में जुटी है.पढ़ें पूरी खबर…

Muzaffarpur News: जिले के अहियापुर थाना क्षेत्र से एक सनसनीखेज मामला सामने आया है. यहाँ मुस्तफापुर हाईस्कूल में पढ़ने वाली 17 वर्षीय एक छात्रा का स्कूल जाने के दौरान अपहरण कर लिया गया है. इस घटना के बाद से इलाके में हड़कंप मच गया है. पीड़िता के पिता ने अहियापुर थाने में लिखित आवेदन देकर न्याय की गुहार लगाई है.

मीनापुर के दो युवकों पर अपहरण का आरोप

थाने में दिए गए आवेदन के अनुसार, छात्रा रोज की तरह स्कूल के लिए घर से निकली थी लेकिन वापस नहीं लौटी. पीड़ित पिता ने मीनापुर थाना क्षेत्र के राजोखर गांव निवासी दो युवकों—राजा कुमार (पिता: कृष्णनंदन साह) और पवन कुमार (पिता: प्यारेलाल) पर अपनी बेटी को बहला-फुसलाकर अगवा करने का सीधा आरोप लगाया है. घटना के बाद से दोनों आरोपी भी अपने घर से फरार हैं.

“मैं जंगल में हूँ…” बोलकर कटा फोन

मामले ने तब तूल पकड़ा जब घटना की शाम पीड़ित पिता के मोबाइल पर एक अज्ञात नंबर से फोन आया. फोन उठाने पर उनकी बेटी ने रोते हुए सिर्फ इतना कहा, “मैं जंगल में हूँ.” इसके तुरंत बाद फोन कट गया और वह मोबाइल नंबर स्विच ऑफ हो गया. परिजनों को अंदेशा है कि यह नंबर आरोपियों का ही है.

पुलिस ने दर्ज किया केस, छापेमारी जारी

परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने त्वरित संज्ञान लेते हुए अहियापुर थाने में बीएनएस (BNS) की धारा 137(2) के तहत मामला दर्ज कर लिया है. जांच का जिम्मा पुलिस अधिकारी राहुल कुमार को सौंपा गया है. पुलिस तकनीकी सर्विलांस की मदद से आरोपियों के मोबाइल लोकेशन को ट्रैक कर रही है और छात्रा की सकुशल बरामदगी के लिए संभावित ठिकानों पर छापेमारी में जुटी है.

मुजफ्फरपुर से प्रेमांशु शेखर की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

सुनील कुमार सिंह प्रभात खबर मल्टीमीडिया में डिप्टी चीफ रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। उन्हें पत्रकारिता के क्षेत्र में 20 वर्षों का समृद्ध अनुभव है। क्राइम और राजनीति से जुड़ी खबरों पर उनकी मजबूत पकड़ है। वे निष्पक्ष रिपोर्टिंग और गहन विश्लेषण के लिए जाने जाते हैं, जिससे पाठकों को सटीक और भरोसेमंद जानकारी मिलती है।

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >