Muzaffarpur News: मोटा मुनाफा दिलाने का झांसा देकर लाखों लूटे, फर्जी कंपनी का भंडाफोड़

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के अहियापुर में फर्जी निवेश कंपनी के नाम पर दंपती से 7.37 लाख रुपये की ठगी हुई है. आरोपी एजेंट दरभंगा का रहने वाला है, जिसके खिलाफ थाने में मामला दर्ज कर पुलिस छानबीन कर रही है. जानिए खबर विस्तार से…

Muzaffarpur News: अहियापुर थाना क्षेत्र के कोल्हुआ पैगम्बरपुर इलाके में निवेश के नाम पर जालसाजी का बड़ा मामला सामने आया है. यहाँ एक शातिर एजेंट ने फर्जी कंपनी में पैसे लगवाने का झांसा देकर संजय कुमार और उनकी पत्नी से 7.37 लाख रुपये की ठगी कर ली है. पीड़ित दंपती ने थक-हारकर स्थानीय थाने में न्याय की गुहार लगाई है.

एजेंट के झांसे में आकर गंवाए लाखों

दर्ज प्राथमिकी के अनुसार, पीड़ित संजय कुमार ने दरभंगा जिले के लहेरियासराय थाना अंतर्गत देकुलि गांव के एक व्यक्ति को नामजद आरोपी बनाया है. आरोपी ने खुद को एक निवेश कंपनी का एजेंट बताया था. उसने दंपती को अलग-अलग लुभावनी योजनाओं का झांसा दिया और मोटा मुनाफा कमाने का लालच देकर उनसे 7.37 लाख रुपये का निवेश करवा लिया.

जांच में जुटी पुलिस

पैसे लेने के बाद जब मुनाफा देने की बारी आई, तो एजेंट टालमटोल करने लगा. बाद में पता चला कि जिस कंपनी में निवेश कराया गया था, वह पूरी तरह फर्जी है. अहियापुर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपी एजेंट की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस यह भी पता लगा रही है कि इस फर्जीवाड़े के पीछे कोई बड़ा सिंडिकेट तो काम नहीं कर रहा है.

मुजफ्फरपुर से चंदन सिंह की रिपोर्ट

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Purushottam Kumar

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >