मुजफ्फरपुर से 7 रूटों पर दौड़ेंगी इलेक्ट्रिक बसें, चार्जिंग स्टेशन लगभग तैयार, देखिये नाम

Bihar Transport: मुजफ्फरपुर में जल्द ही प्रधानमंत्री ई बस सेवा शुरू होने जा रही है. चार्जिंग केंद्र का निर्माण अंतिम चरण में है और कई रूट तय कर दिए गए हैं. इस सेवा से यात्रियों को बेहतर सुविधा मिलेगी और प्रदूषण भी कम होगा. पूरे बिहार में 400 इलेक्ट्रिक बसें चलाने की योजना है.

Bihar Transport: मुजफ्फरपुर में प्रधानमंत्री ई बस सेवा शुरू करने के लिए प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है. इस योजना को जमीन पर उतारने के लिए विभागीय अधिकारी लगातार काम कर रहे हैं. शहर में इस सेवा के शुरू होने से लोगों को सस्ती, आरामदायक और आधुनिक यात्रा की सुविधा मिलेगी.

80 प्रतिशत काम पूरा

इमलीचट्टी स्थित डिपो में बन रहे चार्जिंग सेंटर बनाने का काम तेजी से चल रहा है. केंद्रीय टीम ने शनिवार को पूरे निर्माण काम का निरीक्षण किया. टीम के सदस्य सत्यम ठाकुर ने चार्जिंग व्यवस्था और अन्य सुविधाओं को ध्यान से देखा और कुछ जरूरी सुझाव भी दिए. अधिकारियों ने बताया कि करीब 80 प्रतिशत काम पूरा हो चुका है और बाकी काम जल्द खत्म कर लिया जाएगा.

एक साथ 14-15 बस कर सकेंगे चार्ज

चार्जिंग केंद्र बन जाने के बाद बसों का परिचालन शुरू करने की प्रक्रिया तेज हो जाएगी. यहां एक साथ करीब 14 से 15 बसों को चार्ज करने की सुविधा होगी. इलेक्ट्रिक बसें चलने से न सिर्फ सफर आसान होगा, बल्कि पर्यावरण को भी फायदा मिलेगा, क्योंकि इनसे धुआं और प्रदूषण नहीं होगा.

रूट तय

बसों के लिए कई रूट तय कर दिए गए हैं. मुजफ्फरपुर से पटना, दरभंगा, मोतिहारी, शिवहर, सीतामढ़ी, औराई और कटरा चामुंडा स्थान तक बसें चलेंगी. अलग अलग रूट पर बसों की संख्या भी तय की गई है, ताकि यात्रियों को समय पर सुविधा मिल सके. इससे रोज आने जाने वाले लोगों को काफी राहत मिलेगी.

बिहार की ताजा खबरों के लिए क्लिक करें

पूरे बिहार में चलेगी 400 इलेक्ट्रिक बसें

इस योजना के तहत पूरे बिहार में करीब 400 इलेक्ट्रिक बसें चलाई जाएंगी. मुजफ्फरपुर के अलावा पटना, गया, भागलपुर, दरभंगा और पूर्णिया में भी यह सेवा शुरू होगी. इन शहरों में चार्जिंग केंद्र और अन्य सुविधाओं के लिए करीब 62 करोड़ 83 लाख रुपये खर्च किए जा रहे हैं.

इस नई बस सेवा से न सिर्फ लोगों का सफर आसान होगा, बल्कि शहर की यातायात व्यवस्था भी बेहतर होगी. साथ ही रोजगार के नए मौके भी बन सकते हैं.

इसे भी पढ़ें: निशांत कुमार का बिहार दौरा तय, मई से शुरू होगी यात्रा, गांव-गांव जाकर लोगों से मिलेंगे

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Paritosh shahi

परितोष शाही डिजिटल माध्यम में पिछले 3 सालों से पत्रकारिता में एक्टिव हैं. करियर की शुरुआत राजस्थान पत्रिका से की. अभी प्रभात खबर डिजिटल बिहार टीम में काम कर रहे हैं. देश और राज्य की राजनीति, सिनेमा और खेल (क्रिकेट) में रुचि रखते हैं.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >