Muzaffarpur Crime News: विवाहिता का शव फंदे से लटका मिला, मायके पक्ष ने दहेज हत्या का लगाया आरोप

कांटी में एक विवाहिता का शव संदिग्ध परिस्थितियों में फंदे से लटका मिला. मृतका के मायके पक्ष ने पति समेत सात लोगों पर दहेज हत्या का आरोप लगाया है. पुलिस मामले की जांच कर रही है. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर के कांटी से मनोज कुमार मिश्र की रिपोर्ट

Muzaffarpur Crime News: कांटी थाना क्षेत्र से एक विवाहिता की संदिग्ध मौत का मामला सामने आया है. नगर परिषद क्षेत्र के वार्ड संख्या 15 में मंगलवार देर रात एक विवाहिता का शव घर में फंदे से लटका मिला. सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया.

मृतका की पहचान वार्ड 15 निवासी सीताराम साह की पत्नी खुशबू कुमारी के रूप में हुई है. घटना के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है.

फंदे से लटका मिला विवाहिता का शव

सूचना मिलने पर कांटी थाना के पुलिस पदाधिकारी विदुर कुमार और राजकुमार उरांव पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचे. पुलिस ने मामले की प्रारंभिक जांच के बाद पंचनामा तैयार किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए एसकेएमसीएच भेज दिया. पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया, जिसके बाद अंतिम संस्कार किया गया.

सूचना मिलते ही पहुंचे मायके वाले

घटना की जानकारी मिलने के बाद मृतका के पिता शंकर साह, माता शोभा देवी और अन्य परिजन कांटी पहुंचे. मृतका की मां ने आरोप लगाया है कि उनकी पुत्री की हत्या कर शव को फंदे से लटका दिया गया. परिजनों के आरोप के बाद मामले ने नया मोड़ ले लिया है.

दहेज प्रताड़ना और हत्या का लगाया आरोप

मृतका की मां शोभा देवी ने कांटी थाने में आवेदन देकर खुशबू के पति सीताराम साह समेत सात लोगों पर दहेज के लिए प्रताड़ित करने और हत्या करने का आरोप लगाया है.

आवेदन में कहा गया है कि वर्ष 2021 में खुशबू की शादी सामाजिक रीति-रिवाजों के अनुसार की गई थी. आरोप है कि शादी के बाद से ही ससुराल पक्ष तीन लाख रुपये की मांग कर रहा था. मांग पूरी नहीं होने पर मृतका को कथित रूप से प्रताड़ित किया जाता था.

पति को हिरासत में लेकर पूछताछ

पुलिस ने आवेदन प्राप्त होने के बाद मृतका के पति सीताराम साह को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है. पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट, आवेदन और अन्य साक्ष्यों के आधार पर मामले की जांच की जा रही है. जांच के बाद आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी.

यह भी पढ़ें: करंट लगने से बिहार के युवक की मौत, शव पहुंचते ही गांव में मचा कोहराम

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >