नौ साल से फरार हत्या का आरोपी गिरफ्तार, भेजा जेल

अपने साढ़ू की हत्या के मामले में फरार चल रहे अमीर सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नौ वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था.

प्रतिनिधि, मनियारी

अपने साढ़ू की हत्या के मामले में फरार चल रहे अमीर सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है. आरोपी नौ वर्षों से पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था. बताया गया कि थाना क्षेत्र के छितरौली गांव में अपने ससुराल पहुंचे वैशाली जिले के बेलसर थाना क्षेत्र के नगमा गांव निवासी चुन्नु कुमार साहनी की हत्या मामले में नामजद अमीर सहनी पुलिस को चकमा देकर फरार चल रहा था़ थानेदार देवव्रत कुमार ने बताया कि हत्या के मामले में फरार चल रहे अमीर सहनी को पुलिस ने गिरफ्तार कर सोमवार को न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

Muzaffarpur Hindi News : यहां मुजफ्फरपुर से जुड़ी हर छोटी और बड़ी खबर पढ़े सिर्फ प्रभात खबर पर

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >