जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर चैंपियन

जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप में मुजफ्फरपुर चैंपियन

बालक वर्ग में पटना की टीम गया को हराकर बनी चैंपियन सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी सृष्टि व खिलाड़ी समर प्रताप बने वरीय संवाददाता, मुजफ्फरपुर सेक्रेड हर्ट स्कूल व संत जेवियर्स स्कूल में हो रही 10वीं बिहार राज्य जूनियर बास्केटबॉल चैंपियनशिप के तीसरे दिन अंतिम मुकाबला खेला गया. बालिका वर्ग में मुजफ्फरपुर की टीम ने गया को 20-19 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. यह मैच बहुत ही शानदार रहा. अंत तक दोनों टीमें एक-दूसरे पर लगातार अटैक करती रहीं. भागलपुर ने अरवल को 21-17 से हराकर तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया. इधर, बालक वर्ग में पटना ने गया को 40-31 से हराकर खिताब पर कब्जा जमाया. इस मुकाबले में पटना की टीम शुरू से ही गया पर हावी रही. वहीं तीसरे और चौथे स्थान के लिए खेले गए मुकाबले में रोहतास ने भागलपुर को 46-38 से हराकर तीसरा व चौथा स्थान प्राप्त किया. बालिका वर्ग में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार सृष्टि को जबकि बालक में सर्वश्रेष्ठ खिलाड़ी का पुरस्कार समर प्रताप को मिला.पुरस्कार वितरण में सेक्रेड हार्ट स्कूल की प्राचार्या सिस्टर ए रेजिना सुमित्रा, विशिष्ट अतिथि के रूप में गौरव मिश्रा, मुज़फ्फरपुर डिस्ट्रिक्ट बास्केटबाल एसोसिएशन के प्रेसिडेंट आमोद दत्ता मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >