आओ चलें स्कूल कार्यक्रम को लेकर अभिभावकों एवं बच्चों से मिले, किया प्रेरित

पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि प्रधानाध्यापिका डॉ चंदा कुमारी हमेशा से बच्चों और उनके अभिभावकों को स्कूल आने के लिए जागरूक करती है एवं समय समय पर नामांकन हेतु जन जागरूकता अभियानभी चलाती है जो काफी सराहनीय है.

मधेपुरा. नगर परिषद पोषक क्षत्रों वार्ड नंबर-14 नयानगर, मदनपुर पंचायत वार्ड नंबर एक सहित अन्य जगहों पर घूम-घूम कर अभिभावकों एवं बच्चों से मिलकर आओ चलें स्कूल कार्यक्रम को सफल बनाने एवं शत प्रतिशत नामांकन के लिए प्रेरित किया गया. जानकारी हो कि नगर परिषद क्षेत्रान्तर्गत वार्ड नंबर 14 मध्य विद्यालय जगजीवन आश्रम में बिहार सरकार शिक्षा विभाग (प्राथमिक शिक्षा) के निर्देशानुसार नए अकेडमिक सत्र 2026-27 में राज्य के सभी 06-14 आयु वर्ग के बच्चों को प्राथमिक/ प्रारंभिक विद्यालय में उम्र सापेक्ष कक्षा में नामांकन करने के उद्देश्य से प्रधानाध्यापिका डॉ चंदा कुमारी के मार्ग दर्शन में स्कूल के पोषक क्षत्रोंअभिभावकों से मिल. डॉ चंदा कुमारी ने बतायी कि अपर मुख्य सचिव के निर्देश के आलोक में इस तरह के जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया है ताकि अधिक से अधिक बच्चों का नए सत्र में नामांकन किया जा सके. नामांकन अभियान की तिथि को विस्तारित करते हुए 31 मई तक बढाई गयी है. पूर्व पार्षद सह सामाजिक कार्यकर्ता ध्यानी यादव ने कहा कि प्रधानाध्यापिका डॉ चंदा कुमारी हमेशा से बच्चों और उनके अभिभावकों को स्कूल आने के लिए जागरूक करती है एवं समय समय पर नामांकन हेतु जन जागरूकता अभियानभी चलाती है जो काफी सराहनीय है. इस कार्यक्रम को सफल बनाने में अभिभावकों की भूमिका भी अहम होनी चाहिए कि वे अपने बच्चों को अपने निगरानी में स्कूल भेजें और आस-पड़ोस में एक दुसरे को प्रेरित भी करे तभी सरकार का “हमारा बिहार, शिक्षित बिहार का सपना पूरा होगा.अभियान कार्यक्रम में डॉ चंदा कुमारी प्रधानाध्यापिक, मो सरफराज अहमद शिक्षक, रंजीत कुमार शिक्षक, प्रीतम झा, मनोज ठाकुर, सुरेन्द्र राय, दिवाकर कुमार, सनीचर राय, गणेश राय, रेखा देवी सहित अन्य लोग मौजूद थे.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Kumar ashish

कुमार आशीष 15 वर्षों से प्रभात खबर समूह के साथ पत्रकारिता जगत में सक्रिय हैं. दिल्ली विश्वविद्यालय से स्नातक और भारतीय विद्या भवन, नई दिल्ली से जनसंचार में डिग्री प्राप्त करने के बाद इन्होंने राजनीति, अपराध और कोसी अंचल की रिपोर्टिंग में अपनी एक विशिष्ट पहचान बनाई है. डिजिटल प्लेटफॉर्म पर पिछले पांच वर्षों से सक्रिय हैं. पत्रकारिता में उत्कृष्ट योगदान के लिए इन्हें नेपाल में 'अंतरराष्ट्रीय मैथिली युवा पत्रकारिता सम्मान' से नवाजा जा चुका है.

Read More
Tags
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >