Muzaffarpur : बिहार को बदलने का संकल्प लेकर कर रहा काम : विकास वैभव

Muzaffarpur : बिहार को बदलने का संकल्प लेकर कर रहा काम : विकास वैभव

कांटी. एनटीपीसी आवासीय परिसर स्थित तरंगनी हॉल में शनिवार को आइए मिलकर प्रेरित करें बिहार कार्यक्रम का आयोजन हुआ. शुभारंभ मुख्य अतिथि आइपीएस विकास वैभव, विशिष्ट अतिथि रिटायर्ड विंग कमांडर यूके त्रिपाठी के साथ बीडीओ आनंद कुमार विभूति, प्रखंड प्रमुख कृपाशंकर शाही, मुखिया नवीन कुमार उर्फ शशि ठाकुर, परशुराम सिंह ने दीप जलाकर किया. आइपीएस विकास वैभव ने बताया कि आइआइटी कानपुर से शिक्षा ग्रहण करने के बाद उनकी नौकरी जर्मनी की एक अच्छी कंपनी में लगी थी. परंतु बिहार को बदलने के संकल्प को लेकर 23 वर्ष की उम्र में 7वीं रैंक लाकर आइपीएस बना. अभी 45 वर्ष की उम्र में भी उसी ऊर्जा और धैर्य के साथ बिहार को बदलने की कोशिश कर रहा हूं. कहा कि 14 जिलों के 27 केंद्रों पर कारगी के तहत बच्चों को निःशुल्क शिक्षा दी जा रही है. 250 फ्री मेडिकल कैंप भी विभिन्न स्थानों पर लगाये जा चुके हैं. वहीं बीडीओ, प्रखंड प्रमुख, मुखिया, समिधा कोचिंग के कारी साहू आदि ने विकास वैभव के कार्यों की प्रशंसा की. साथ ही युवाओं को प्रेरित करते हुए कहा कि बिहार के बच्चों में प्रतिभा की कमी नहीं है. परंतु बहुत ही कम बच्चे अच्छे कार्यों में ऊर्जा लगाते हैं. मौके पर उप प्रमुख प्रतिनिधि चुन्नू चौधरी, मीरा मिश्रा, राज रौशन, पार्वती देवी, शिवम भारद्वाज, विवेक झा, आनंद कुमार, कुंदन कुमार, हिमांशु कुमार आदि मौजूद थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: ABHAY KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >