ओपीडी की कतार में लगे आधा दर्जन मरीज बेहोश

ओपीडी की कतार में लगे आधा दर्जन मरीज बेहोश

एसकेएमसीएच का मामला, इमरजेंसी में हुए भर्ती मुजफ्फरपुर.एसकेएमसीएच में ओपीडी की लंबी कतार में खड़े रहने से आधा दर्जन मरीज बेहोश हो गए. इसके बाद उन्हें तुरंत अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराया गया. बेहोश हुए मरीज की पहचान मुशहरी मणिका से आयी नीतू कुमारी, सिकंदरपुर की पूनम, सीतामढ़ी के डुमरा से आयी पूजा, मीनापुर के राहुल कुमार सहित अन्य के रूप में हुई. ओपीडी में रोजाना बड़ी संख्या में मरीज इलाज के लिए आते हैं. गुरुवार को भी भीड़ अधिक थी, जिससे मरीजों को अपनी बारी का इंतजार करने में लंबा समय लगा. गर्मी व उमस के बीच इंतजार करते-करते कुछ मरीजों की तबीयत बिगड़ गई और वे बेहोश हो गए. बेहोश होने वाले मरीजों में अधिकतर बुजुर्ग व महिलाएं शामिल थीं, जो सुबह से ही लाइन में खड़े थे. उनकी तबीयत बिगड़ते ही आसपास के लोगों ने तुरंत अस्पताल के स्टाफ को इसकी सूचना दी. अस्पताल प्रशासन ने मरीजों को इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया, जहां उनका प्राथमिक उपचार किया जा रहा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar News Desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >