बैरिया दुर्गा मंदिर में महिला श्रद्धालु की दो भर सोने की चेन चोरी, जांच में जुटी पुलिस

मुजफ्फरपुर के बैरिया दुर्गा मंदिर में पूजा के दौरान महिला के गले से तीन लाख की सोने की चेन चोरी। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू की।

Gold Chain Snatching Muzaffarpur:  शहर के अहियापुर थाना क्षेत्र स्थित प्रसिद्ध बैरिया दुर्गा मंदिर में पूजा-अर्चना करने आई एक महिला श्रद्धालु की दो भर सोने की चेन चोरी होने का मामला सामने आया है. उचक्कों ने बड़ी ही सफाई से घटना को अंजाम दिया. मामले में कोल्हुआ के गांधीनगर रोड नंबर-1 निवासी मनोरमा शर्मा ने अहियापुर थाने में लिखित आवेदन देकर प्राथमिकी दर्ज कराई है. पुलिस ने बीएनएस की धाराओं के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है. 

गर्भगृह में पूजा के दौरान कटी चेन, घर पहुंचकर उड़ा होश

पीड़िता मनोरमा शर्मा ने बताया कि वह सुबह बैरिया दुर्गा मंदिर में दर्शन करने गई थीं. मंदिर के गर्भगृह में भगवान भोलेनाथ की पूजा-अर्चना करने के बाद करीब 11:30 बजे वह वापस अपने घर लौटीं. घर पहुंचने पर जब वह शीशे के सामने गईं, तो गले से दो भर सोने की चेन गायब देखकर उनके होश उड़ गए.

लोटे के अंदर गिरा मिला लॉकेट, सदमे में बिगड़ी तबीयत

गले से चेन गायब होने के बाद पीड़िता ने तुरंत तलाश शुरू की. जब उन्होंने अपनी पूजा की डलिया खंगाली तो लोटे के अंदर झनझनाहट हुई. देखने पर उसमें चेन का लॉकेट पड़ा मिला.

  • उचक्कों की चालाकी: आशंका है कि गर्भगृह में पूजा के दौरान अज्ञात शातिर ने चालाकी से चेन काट ली और लॉकेट कटकर लोटे में गिर गया.
  • तबीयत बिगड़ी: सोने की चेन चोरी होने के सदमे और हाई बीपी के कारण महिला को चक्कर आने लगे व तबीयत बिगड़ गई.
  • पुलिस छानबीन: स्थिति सामान्य होने पर पीड़िता ने थाने में शिकायत की. थानाध्यक्ष के निर्देश पर एएसआई दिनेश कुमार मामले की जांच कर रहे हैं.

ये भी पढ़ें: दहेज में बुलेट नहीं मिलने पर विवाहिता को पीट-पीटकर अधमरा किया, कुल्हे की हड्डी टूटी, 5 पर FIR


प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Chandan

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >