Muzaffarpur Rohua gas impact: मुजफ्फरपुर जिले के रोहुआ क्षेत्र में स्थित एक सरकारी स्कूल के पास हुए अचानक PNG गैस ब्लास्ट का असर अगले दिन स्कूल की व्यवस्था पर साफ देखने को मिला. हादसे के खौफ और बच्चों की सुरक्षा को लेकर आशंकित अभिभावकों की चिंता के कारण आज स्कूल में सन्नाटा पसरा रहा. स्कूल प्रशासन के अनुसार, हादसे के डर से आज स्कूल में बच्चों की उपस्थिति सामान्य दिनों के मुकाबले बेहद कम दर्ज की गई.
200 से 300 की जगह पहुंचे सिर्फ 100 बच्चे
आम दिनों में इस सरकारी स्कूल में करीब 200 से 300 बच्चे नियमित रूप से पढ़ाई करने आते थे, लेकिन आज यह संख्या सिमट कर केवल 100 के आसपास ही रह गई. स्कूल परिसर और कक्षाओं में छात्रों की कम संख्या के कारण पूरे दिन सन्नाटा छाया रहा.
