गरीबरथ नयी दिल्ली नहीं दिल्ली स्टेशन रुकेगी

गरीबरथ नयी दिल्ली नहीं दिल्ली स्टेशन रुकेगी

मुजफ्फरपुर.

सहरसा व अमृतसर के बीच चलने वाली सहरसा-अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस (12203-12204) का ठहराव नयी दिल्ली की बजाय दिल्ली स्टेशन होगा. अमृतसर से खुलने वाली अमृतसर-सहरसा गरीबरथ एक्सप्रेस(12204) आदर्श नगर दिल्ली-दिल्ली-दिल्ली शाहदरा-साहिबाबाद के रास्ते चलायी जायेगी. ऐसे में यह गाड़ी नयी दिल्ली के बजाय दिल्ली स्टेशन पर 10.50-11.05 बजे रुकते हुए आगे जायेगी. सहरसा से खुलने वाली गरीबरथ एक्सप्रेस (12203) साहिबाबाद-दिल्ली शाहदरा-दिल्ली-आदर्श नगर दिल्ली के रास्ते चलेगी. यह गाड़ी नयी दिल्ली की बजाय दिल्ली स्टेशन पर 13.55-14.10 बजे रुकते हुए आगे के लिए ख��लेगी. सीपीआरओ सरस्वती चंद्र ने यह सूचना दी है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Published by: Lalitansoo

ललितांशु, पत्रकारिता के क्षेत्र में बीते 16 वर्षों से सक्रिय ललितांशु के लिए 'पॉजिटिव खबरों' को चुनना और उन्हें समाज के सामने लाना प्राथमिकता और जुनून रहा है. रेल और सोशल मीडिया से जुड़ी खबरों से इनका अधिक जुड़ाव है.

और पढ़ें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >