भोज से लाैट रहे थे दो दोस्त, हादसे में एक की मौत

झपहां चौक के पास बांस लदी ट्राॅली से टकरायी बाइक

संवाददाता, मुजफ्फरपुर झपहां चौक के पास मंगलवार रात भोज खाकर लाैट रहे दो दोस्तों में से एक की हादसे में मौत हो गयी. बाइक बांस लदी हुई ट्रैक्टर-ट्राॅली से जा टकरायी. युवक मेथनापुर से भोज खाकर घर लौट रहे थे. अरविंद कुमार की मौके पर ही मौत हो गई, वहीं चंदन गंभीर रूप से घायल हो गया. उसे एसकेएमसीएच में भर्ती कराया गया है. जहां उसकी हालत गंभीर बनी हुई है. अरविंद झपहां का रहने वाला था. प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, बाइक की रफ्तार बहुत तेज थी.ट्राॅली से टकराने के बाद बाइक पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गयी. सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. मृतक के मामा मिथिलेश ने मेडिकल थाना में बयान दर्ज कराया है. इधर, मेडिकल थानेदार गौतम कुमार ने बताया कि शव परिजनों को साैंप दिया गया है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Prabhat khabar news desk

यह प्रभात खबर का न्यूज डेस्क है। इसमें बिहार-झारखंड-ओडिशा-दिल्‍ली समेत प्रभात खबर के विशाल ग्राउंड नेटवर्क के रिपोर्ट्स के जरिए भेजी खबरों का प्रकाशन होता है।
Read More
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >