यादव नगर में चार गैस सिलेंडर ब्लास्ट, जोरदार धमाका से मची अफरा- तफरी

यादव नगर में चार गैस सिलेंडर ब्लास्ट, जोरदार धमाका से मची अफरा- तफरी

: बिजली के शॉर्ट सर्किट होने से सुबह फास्ट फूड दुकान में लगी आग

: फायर ब्रिगेड की तीन दमकल ने दो घंटे की मशक्कत कर पाया काबू

: आग की चपेट में आने से पांच दुकान पूरी तरह जलकर हुई खाक

संवाददाता, मुजफ्फरपुर

सदर थाना क्षेत्र के यादव नगर चौक पर बुधवार की सुबह शॉर्ट सर्किट से अचानक भुजा दुकान में आग लग गयी. दुकान से आग की लपटे उठता देखकर स्थानीय लोग दहशत में आ गये. स्थानीय लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की. इस बीच दुकान में रखा गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. इसके बाद आग पूरी तरह से भड़क गया. एक- एक करके पांच दुकानों को अपनी चपेट में ले लिया. इस दौरान चार बड़े और छोटा गैस सिलेंडर ब्लास्ट कर गया. अगलगी की घटना के दौरान आसपास के 200 से अधिक लोग करीब दो घंटे तक दहशत में रहे. अगलगी की सूचना की मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की तीन दमकल मौके पर पहुंची. आसपास बिखरे गैस सिलेंडर को घटनास्थल से हटाकर सुरक्षित जगह पर रखा गया. दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया. अगलगी की इस घटना में दो फास्ट दुकान, एक नाश्ता व मिठाई दुकान, एक नाश्ता व भुजा दुकान पूरी तरह जलकर खाक हो गयी.

पीड़ित दुकानदार सुरेंद्र साह ने बताया कि वह पिछले 15 साल से यादव नगर चौक के पास फास्ट फूड की दुकान चला रहे हैं. बुधवार की सुबह उनको फोन पर जानकारी मिली कि उनके दुकान में आग लग गयी है. सूचना मिलने के बाद जब वह अपने दुकान पर पहुंचे तो देखा कि वहां स्थिति काफी भयावह थी. एक के बाद एक करके सिलेंडर ब्लास्ट हो रहा था. इससे आग की तेज लपटें उठ रही थी. फायर ब्रिगेड की टीम ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया है. जिला सहायक अग्निशमन पदाधिकारी विनय कुमार सिंह ने बताया कि अगलगी की सूचना पर उनकी टीम पहुंची थी. तीन सिलेंडर ब्लास्ट हुआ है. कोई भी व्यक्ति या पशु इस घटना में नहीं झुलसा है.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: PRASHANT KUMAR

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >