डकैतों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर एसएसपी से मिले पूर्व सरपंच

Former Sarpanch met SSP regarding his demand

मुजफ्फरपुर . सदर थाना क्षेत्र के खबड़ा के पूर्व सरपंच सह जदयू के जिला उपाध्यक्ष रमेश कुमार ओझा उर्फ रमेश विप्लवी ने मंगलवार को एसएसपी सुशील कुमार से मुलाकात की. इस दौरान उन्होंने एसएसपी को ज्ञापन सौंप कर उनके घर में बीते 21 फरवरी को हुए डकैती कांड के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग किया. पूर्व सरपंच का कहना है कि घटना के करीब पांच माह होने को है. इसके बाद भी एक भी डकैत की गिरफ्तारी नहीं होने से उनका परिवार दहशत है. पूर्व सरपंच ने बताया कि उनको एसएसपी ने आश्वासन दिया है कि जल्द ही डकैत पकड़े जाएंगे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >