मुजफ्फरपुर: पूर्व मेयर समीर हत्याकांड में आरोप गठन टला, अब 17 जून को होगी सुनवाई

पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक की हत्या के मामले में चार आरोपितों पर आरोप गठन की सुनवाई टल गई है. अब मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी. पढ़ें पूरी खबर…

मुजफ्फरपुर से प्रभात कुमार की रिपोर्ट

Muzaffarpur News: मुजफ्फरपुर के चर्चित पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार की हत्या से जुड़े मामले में सोमवार को प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश की अदालत में निर्धारित सुनवाई नहीं हो सकी. चार आरोपितों के खिलाफ चल रहे अलग ट्रायल में आरोप गठन होना था, लेकिन आरोपितों की अनुपस्थिति और समयावेदन के कारण सुनवाई टल गई. अब मामले की अगली सुनवाई 17 जून को होगी.

आरोप गठन पर नहीं हो सकी सुनवाई

अदालत में सोमवार को केवल आरोपी राजू तुरहा ही उपस्थित हुए. वहीं आरोपी शंभू सिंह और प्रद्युमन शर्मा उर्फ मंटू शर्मा की ओर से समयावेदन दाखिल किया गया. चौथे आरोपी आशुतोष शाही की चार्जशीट दाखिल होने से पहले ही मृत्यु हो चुकी है.

इन परिस्थितियों के कारण अदालत में आरोप गठन की प्रक्रिया पूरी नहीं हो सकी. न्यायालय ने अगली सुनवाई के लिए 17 जून की तिथि निर्धारित की है.

दो हिस्सों में चल रहा है ट्रायल

इस बहुचर्चित मामले की सुनवाई दो हिस्सों में की जा रही है. चार आरोपितों के खिलाफ अलग से सेशन ट्रायल चल रहा है. वहीं अन्य सात आरोपितों के मामले में गवाही की प्रक्रिया पूरी हो चुकी है और वर्तमान में अंतिम बहस चल रही है.

नगर थाना पुलिस ने जून 2023 में शंभू सिंह, प्रद्युमन शर्मा उर्फ मंटू शर्मा, राजू तुरहा और आशुतोष शाही के खिलाफ चार्जशीट दाखिल की थी.

2018 में हुई थी सनसनीखेज हत्या

23 सितंबर 2018 की शाम चंदवारा नवाब रोड पर पूर्व मेयर समीर कुमार और उनके चालक रोहित कुमार की एके-47 से अंधाधुंध फायरिंग कर हत्या कर दी गई थी. उस समय दोनों कार से मिठनपुरा स्थित आवास लौट रहे थे.

घटना के बाद पुलिस ने व्यापक जांच की थी और मामले में कुल 12 लोगों को आरोपित बनाया था. यह हत्याकांड मुजफ्फरपुर के चर्चित आपराधिक मामलों में शामिल है.

प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी

लेखक के बारे में

By Sarfaraz Ahmad

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.
ePaper

अपने दैनिक समाचार अनुभव को और बेहतरीन बनाएं

सिर्फ ₹399 ₹149

एक साल के लिए

आज ही सब्सक्राइब करें

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >