रेवा रोड में सीमेंट दुकान में आग, दो घंटे बाद पाया काबू

Fire breaks out at cement shop on Rewa Road

दीपक-62 फायर ब्रिगेड की दो टीमें मौके पर पहुंचीं गोदाम में रखा लाखों का केमिकल खाक संवाददाता, मुजफ्फरपुर सदर थाना क्षेत्र के रेवा रोड स्थित दीपक सीमेंट भंडार के गोदाम में शनिवार दोपहर अचानक आग लग गयी. इसके बाद अफरा-तफरी मच गयी. फायर ब्रिगेड की तीन दमकल गाड़ियां भी पहुंचीं और दो घंटे की मशक्कत के बाद काबू पाया. गोदाम में रखा लाखों का केमिकल व हार्डवेयर का सामान जलकर पूरी तरह से खाक हो गया. केमिकल के डिब्बे में आग लगने से आसपास के इलाकों में धुआं का गुबार दिखाई दे रहा था. दुकान के मालिक अमित कुमार का कहना है बिजली के शॉर्ट सर्किट से आग लगी. बिजली की वायरिंग काफी पुरानी थी. इससे शॉर्ट सर्किट हुआ. आसपास के दो दर्जन से अधिक दुकानदार इस दौरान दहशत में थे.

डिस्क्लेमर: यह प्रभात खबर समाचार पत्र की ऑटोमेटेड न्यूज फीड है. इसे प्रभात खबर डॉट कॉम की टीम ने संपादित नहीं किया है

प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी

लेखक के बारे में

Author: CHANDAN

Digital Media Journalist having more than 2 years of experience in life & Style beat with a good eye for writing across various domains, such as tech and auto beat.

Read More

संबंधित खबरें >

यह भी पढ़ें >